सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News ›   Health of 17 children deteriorated in Neemuch District Hospital, blisters formed on body due to injection

MP: नीमच में एक दिन पहले जन्मे 17 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, इंजेक्शन से शरीर पर पड़े फफोले, छह ICU में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 28 Sep 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन जब्त कर लिए हैं, अब इनकी जांच कराई जाएगी। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इंजेक्शन के नए बॉक्स में रखे वायल में गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि, यह जांच के बाद ही साफ होगा। 

Health of 17 children deteriorated in Neemuch District Hospital, blisters formed on body due to injection
नीमच जिला अस्पताल में भर्ती नवजात बच्चों की तबीयत बिगड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के नीमच के जिला अस्पताल में शनिवार को एक साथ 17 नवजात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इन बच्चों को उल्टी, बुखार की शिकायत हुई, साथ ही शरीर पर फफोले पड़ गए। एक साथ इतने बच्चों की तबीयत बिगड़ने के कारण शिशुवार्ड में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले जन्मे बच्चों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद इस तरह की समस्या हुई। हंगामा कर रहे परिजनों को अस्पताल और पुलिस के अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया।      

Trending Videos


बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद तीन बच्चों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जबकि छह बच्चों को जिला अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। बाकी अन्य बच्चों को शिशु वार्ड में ही इलाज चल रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन जब्त कर लिए हैं। इसी इंजेक्शन से इंफेक्शन की आशंका जताई जा रही है। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात 8 बजे अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने 26 बच्चों को ठंड और कपकपी के इलाज के लिए सेफ्ट्रिएक्सोन इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद ही कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम लक्ष्मी गामड़ और एसडीएम ममता खेड़े समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों के समझाकर शांत कराया।

पुलिस ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन  जब्त कर लिए हैं, अब इसकी जांच कराई जाएगी। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इंजेक्शन के नए बॉक्स में रखे वायल में गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि, यह जांच के बाद ही साफ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed