{"_id":"66d477a2102467fac80145dc","slug":"neemuch-6-year-old-innocent-child-washed-away-in-the-drain-not-found-even-after-24-hours-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: नाले में बहे 6 वर्षीय मासूम का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता, एसडीआरएफ की टीम कर रही सर्चिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: नाले में बहे 6 वर्षीय मासूम का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता, एसडीआरएफ की टीम कर रही सर्चिंग
Sun, 01 Sep 2024 07:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:48 PM IST
सार
नीमच में मदरसे से पढ़कर लौट रहा छह साल का बच्चा नाले में गिरकर बह गया। 24 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चला है। अब भी उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नीमच में छह साल के बच्चे की तलाश जारी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच शहर के अंबेडकर कॉलोनी स्थित छोटी पुलिया पर शनिवार शाम 7 बजे के करीब मदरसे से घर की ओर जा रहा छह वर्षीय बच्चा नाले के तेज बहाव में बह गया। केंट थाना पुलिस तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की खोजबीन शुरू की, लेकिन 24 घंटे बाद भी बच्चा नहीं मिला। एसडीआरएफ की टीम अभी भी सर्चिंग में लगी हुई है।
नीमच शहर के केंट थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर कॉलोनी क्षेत्र में नाले पर बनी छोटी पुलिया को पार करते वक्त शनिवार शाम 7 बजे छह साल का हसनैन पिता नारू कुरैशी नाला पार करते समय नाले के तेज बहाव में बह गया था। बच्चा अन्य बच्चों के साथ मदरसे में पढ़ाई कर घर लौट रहा था। इस दौरान पुलिया पर एक गेंद को पकड़ने के चक्कर में हसनैन नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के दौरान हसनैन के साथ मौजूद उसके हमउम्र दोस्तों ने मदद के लिए चीखना शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हसनैन पानी के बहाव के साथ आगे बह चुका था।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी अभिषेक रंजन, तहसीलदार संजय मालवीय, प्रेम शंकर पटेल, कैंट थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान सहित पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे थे और बच्चे की खोजबीन के प्रयास शुरू किए थे। रात में अंधेरा होने और नाले में बहाव होने के चलते सर्चिंग रोक दी गई थी। रविवार सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्चिंग शुरू की गई, लेकिन हादसे के 24 घंटे बाद भी बच्चे को नही खोजा जा सका। एसडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास कर रही है।