{"_id":"66eacfbc83964ef7db01eaa5","slug":"neemuch-crime-miscreants-carried-out-robbery-by-firing-miscreants-looted-71-thousand-rupees-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch Crime: बदमाशों ने फायरिंग कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, 71 हजार रुपये लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch Crime: बदमाशों ने फायरिंग कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, 71 हजार रुपये लूट ले गए बदमाश
Wed, 18 Sep 2024 06:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:34 PM IST
सार
बदमाशों ने फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश 71 हजार रुपये लूट ले गए। फायरिंग में चपरासी सहित दो महिलाएं घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायल महिला और पुरुष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच जिले की चितखेड़ा मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में दो अज्ञात बदमाशों ने फायर कर करीब 71 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। लुटेरों द्वारा किए गए फायर से दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए, जिन्हें इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
नीमच के जीरण थाना क्षेत्र के ग्राम चितखेड़ा स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाश घुसे और बदमाशों ने बैंक में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिससे बैंक में भगदड़ मच गई। बदमाश बैंक से करीब 71 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग बैंक में तैनात चपरासी बंशीलाल दायमा और हितग्राही महिला श्रीमती मांगी बाई पति प्रहलाद मीणा और झूमा बाई घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु नीमच जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
बैंक में लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने मौके से कारतूस के खोल भी बरामद किए। घायल महिला के पति और प्रत्यक्षदर्शी राम प्रहलाद ने बताया कि हम रुपये निकलवाने बैंक आए थे। यहां लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी दो बदमाश बैंक में ग्राहक की तरह आए। उन्होंने आते ही फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। हम लोग डर गए और बाहर की तरफ भागे।
विज्ञापन
