{"_id":"67bf2bcb16b4a737ab0f88cf","slug":"there-was-a-dispute-between-two-parties-of-banjara-community-when-a-boy-and-a-girl-ran-away-from-home-neemuch-news-c-1-1-noi1351-2670519-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: युवक-युवती के घर से भागने पर बंजारा समाज के दो पक्षों के बीच विवाद, जमकर चले पत्थर और लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: युवक-युवती के घर से भागने पर बंजारा समाज के दो पक्षों के बीच विवाद, जमकर चले पत्थर और लाठियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: नीमच ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार
नीमच के मालखेड़ा गांव में युवक-युवती के भागने पर बंजारा समाज के दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति स्थापित की। पंचायत द्वारा मामले के समाधान की कोशिश जारी है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
लाठी डंडों के साथ पहुंचे युवती के परिजन
विज्ञापन
विस्तार
नीमच जिले के मनासा तहसील के ग्राम मालखेड़ा में युवक-युवती के घर से भागने को लेकर बंजारा समाज के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाए तथा लाठी डंडों से मारपीट की। मनासा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत करवाया।
Trending Videos
जानकारी अनुसार मनासा विधानसभा क्षेत्र के लखारिया दांतोली गांव की बंजारा समाज की युवती की मालखेड़ा गांव निवासी समाज के ही युवक से बंजारा समाज की रीति रिवाजों के अनुसार सगाई हो चुकी थी। दोनों युवक-युवती शादी के पहले ही मंगलवार-बुधवार की रात घर से भाग गए। बंजारा समाज की मान्यताओं के अनुसार सगाई के बाद इस तरह भागना अनुचित माना जाता है। जिससे नाराज होकर युवती के परिजन लाठी-डंडों के साथ मालखेड़ा गांव पहुंच गए। यहां दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे भी चले और हल्का पथराव भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
माहौल बिगड़ता देख गांव के कुछ बंजारा समाज के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। मनासा एसडीओपी विमलेश उइके ने बताया कि बंजारा समाज के दो पक्षों में मालखेड़ा में विवाद की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस बल मौके पर भेजा गया है, फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। सभी पक्षों को समझाइश दी जा रही है। गांव में बंजारा समाज के लोगों की भी पंचायत बैठी हैं, ताकि मामले का निराकरण हो सके। आरोप है कि मालखेड़ा गांव का युवक लखारिया दांतोली गांव की युवती को लेकर भाग गया है। इसके बाद यह विवाद की स्थिति बनी। शिकायत मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X