{"_id":"5bb448c2867a557f0e71a05d","slug":"people-faces-eye-problems-due-to-chemical-throw-in-khan-river-of-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सबसे साफ शहर के रहवासी आंखों में जलन और बदबू से बेहाल, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के सबसे साफ शहर के रहवासी आंखों में जलन और बदबू से बेहाल, ये है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
मध्यप्रदेश के इंदौर में स्वच्छता अभियान के तहत किया गया एक प्रयास लोगों के लिए मुसीबत बन गया। दरअसल शहर के भागीरथपुरा में स्थित एक गंदे नाले में केमिकल डाला गया था। जिसके कारण बुधवार सुबह से ही लोगों को आंखों में जलन और खुजली हो रही है। जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
लोगों की आंखों से पानी भी बह रहा है। घर से बाहर निकलने पर आने वाली तेज बदबू के कारण उन्हें उल्टियां हो रही हैं। ऐसी खराब स्थिति में लोग घर से मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। घटना के बाद से लोग काफी गुस्से में हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक सुदर्शन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। विधायक ने इस बात की जानकारी सीएम हाउस के अलावा शहर के निगम कमिश्नर आशीष सिंह और कलेक्टर निशांत वरवड़े को भी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसके पीछे का कारण पता लगाया जाए और लोगों का इलाज किया जाए। वहीं सुरक्षा के तहत परदेशीपुरा पुल से लेकर भागीरथपुरा चौकी तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
