सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen News: Tractor-trolley overturned uncontrollably, 26 people injured

Raisen News: ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी 26 लोग घायल, धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार

रायसेन जिले के गैरतगंज में धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गणेश घाटी पर पलट गई। हादसे में करीब 26 लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 12 से अधिक गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Raisen News: Tractor-trolley overturned uncontrollably, 26 people injured
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गणेश घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 26 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंभीर रूप से घायल 12 से ज्यादा लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार ग्राम भिलाड़िया के ग्रामीण गैरतगंज तहसील स्थित प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र पठरिया धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की पूर्णाहुति में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग पर गढ़ी और मुदियाखेड़ा के बीच स्थित गणेश घाटी पर शाम करीब 7 बजे अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। बताया जा रहा है कि घाटी का घुमावदार रास्ता और ढलान हादसे की वजह बन सकते हैं, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शिव नवरात्रि में सुनील शेट्टी ने किए महाकाल के दर्शन, ‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर जताया आभार

दुर्घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और राजस्व अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से गैरतगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रायसेन भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया। पुलिस द्वारा वाहन चालक से भी पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोग तो सवार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed