{"_id":"69eb04f0fde6d5817607014c","slug":"anger-erupts-against-liquor-contractors-hooliganism-sagar-bhopal-road-blocked-due-to-road-blockade-raisen-news-c-1-1-noi1454-4203785-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर मारपीट व तलवारबाजी और फायरिंग करने का आरोप; चक्काजाम से बिगड़े हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर मारपीट व तलवारबाजी और फायरिंग करने का आरोप; चक्काजाम से बिगड़े हालात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: रायसेन ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार
रायसेन में शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर गुंडागर्दी के आरोप के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने सागर-भोपाल मार्ग पर चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर
शराब कारोबारी ने मचाया उत्पात, स्थानीय लोग उतरे सड़क पर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायसेन में शराब ठेकेदार और उसके कर्मचारियों की कथित गुंडागर्दी के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश शुक्रवार को सड़कों पर खुलकर सामने आ गया। सागर-भोपाल मुख्य मार्ग पर सैकड़ों रहवासियों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
'ठेकेदार के लोगों ने लाठी-डंडों और तलवारों से हमला किया'
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि “मां माइंस” नामक शराब कंपनी के कर्मचारियों ने गुरुवार देर रात वार्ड क्रमांक 14 में जमकर उत्पात मचाया। पीड़ित परिवार के अनुसार, ठेकेदार के लोगों ने लाठी-डंडों और तलवारों से हमला किया, इतना ही नहीं बल्कि गोली चलाने की भी घटना सामने आई। इस हिंसक घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन गया।
पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई
स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन देर रात तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के विरोध में शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार और वार्ड 14 के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सागर-भोपाल मार्ग पर बैठ गए और चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
चक्काजाम के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सुबह से ही दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास शुरू किया।
एसडीओपी सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सहित थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Indore: भोजशाला विवाद-मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने का कोई सबूत नहीं, मुस्लिम पक्ष का दावा
आंदोलन को और उग्र करने की दी चेतावनी
हालांकि, प्रदर्शनकारी तब तक चक्काजाम खत्म करने को तैयार नहीं थे, जब तक कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की जाती। पीड़ित परिवार ने कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। लोगों का कहना है कि शराब ठेकेदारों की मनमानी और दबंगई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन स्थिति को सामान्य है पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X