सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen News: Not Nuts but a Cockroach in Dosa, Uproar at Restaurant; Food Safety Concerns Raised

Raisen News: न काजू, न किशमिश डोसे में मिला कॉकरोच, रेस्टोरेंट में मचा हंगामा, खाद्य गुणवत्ता पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
सार

रायसेन के एक रेस्टोरेंट में परोसे गए डोसे में कॉकरोच मिलने की घटना ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राहकों की शिकायत और वायरल वीडियो के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

Raisen News: Not Nuts but a Cockroach in Dosa, Uproar at Restaurant; Food Safety Concerns Raised
फेमस रेस्टोरेंट के डोसे में निकला कॉकरोच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के सागर रोड स्थित एक चर्चित रेस्टोरेंट में खाद्य गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। गुरुवार को यहां पहुंचे अधिवक्ताओं के एक समूह को परोसे गए डोसे में मरा हुआ कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला चर्चा में आ गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अरुण मिरोठा अपने साथियों के साथ एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंचे थे। उन्होंने डोसे का ऑर्डर दिया, जिसे कुछ ही देर में परोस दिया गया। आरोप है कि आधा डोसा खाने के बाद उसमें मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया, जिसे देखकर सभी नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद अधिवक्ताओं ने मौके पर ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद रेस्टोरेंट प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किया गया और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई।

ये भी पढ़ें: Sagar News: कलयुगी पति ने कुल्हाड़ी मारकर की पत्नी की हत्या, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार

अधिवक्ता अरुण मिरोठा का कहना है कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। उनका आरोप है कि रेस्टोरेंट में साफ-सफाई और गुणवत्ता के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा।

इस घटना के बाद शहर में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने रेस्टोरेंट और होटलों में नियमित निरीक्षण की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन मिल सके। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद जांच और कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार खाद्य पदार्थों में इस तरह की गंदगी से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि खाद्य प्रतिष्ठान स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed