सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   NHRC takes cognizance of controversial Raisen Fort video case, seeks report from Collector, SP and ASI

Raisen News: किले के विवादित वीडियो मामले में NHRC का संज्ञान, कलेक्टर-एसपी और एएसआई से मांगी रिपोर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

रायसेन किले में ऐतिहासिक तोप के कथित अवैध उपयोग से जुड़ा वीडियो वायरल होने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने रायसेन कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और एएसआई से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

NHRC takes cognizance of controversial Raisen Fort video case, seeks report from Collector, SP and ASI
एनएचआरसी ने मांगा जवाब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एतिहासिक रायसेन किले में तोप के कथित अवैध उपयोग और उससे जुड़ा विवादित वीडियो के वायरल होने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया। आयोग ने जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग से जवाब-तलब किया है।
Trending Videos


एनएचआरसी ने रायसेन कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के क्षेत्रीय निदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, हाल ही में रायसेन किले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग किले की प्राचीर पर मौजूद ऐतिहासिक तोप का उपयोग करते और नारेबाजी करते दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में विवाद की स्थिति बन गई थी और सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर भी चिंता जताई गई थी। मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। आयोग ने माना है कि धरोहरों की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा में चूक सामने आती है तो यह गंभीर मामला माना जाएगा।

ये भी पढ़ें- गुना मंडी में रो पड़ा किसान: बेटी की शादी के लिए फसल बेचने आया था, विवाद के बाद निरीक्षक निलंबित

सवाल: पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जा रही है?
साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि किले की सुरक्षा व्यवस्था क्या है और उस समय वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने क्या कार्रवाई की। इसके अलावा प्रशासन से यह भी जानकारी मांगी गई है कि घटना के बाद अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जा रही है।

एनएचआरसी ने पुलिस अधीक्षक से भी पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है, जिसमें यह बताया जाए कि वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान कैसे की गई, उनके खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की गई और मामले की वर्तमान स्थिति क्या है। वहीं, पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय निदेशक से किले की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और धरोहर संरक्षण से जुड़े उपायों की जानकारी देने को कहा गया है।  इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed