सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The couple committed suicide, separated by a distance of 350 km. Call details revealed the link.

Raisen News: प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान, दोनों की दूरी में 350 किमी का अंतर; कॉल डिटेल्स से जुड़ी कड़ी उजागर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऱायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सार

रायसेन और उज्जैन में शनिवार को हुई दो आत्महत्या की घटनाओं की जांच में खुलासा हुआ कि दोनों मृतक प्रेम संबंध में थे। मोबाइल रिकॉर्ड से अंतिम बातचीत की पुष्टि हुई। पुलिस कारणों की जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है। 

The couple committed suicide, separated by a distance of 350 km. Call details revealed the link.
प्रेमी प्रेमिका ने की साथ में आत्महत्या। दोनों की दूरी में 350 किमी का अंतर था।
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में शनिवार को दो अलग-अलग जिलों में हुई आत्महत्या की घटनाओं ने प्रदेश को झकझोर दिया। पहली घटना रायसेन जिले के उदयपुरा क्षेत्र की है, जबकि दूसरी उज्जैन जिले के पवासा थाना क्षेत्र की। शुरुआती तौर पर दोनों मामलों को अलग-अलग माना गया, लेकिन जांच में सामने आया कि दोनों मृतक आपस में प्रेम संबंध में थे।

Trending Videos


उदयपुरा थाना प्रभारी जयवंत सिंह काकोडिया के अनुसार, 23 वर्षीय साक्षी धाकड़ चिल्ली गांव में अपने नाना के घर रह रही थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चोरी के शक में शख्स को घर में बंधक बनाकर पीटा, थाने से छूटते ही फिर हमला, हालत गंभीर

उधर, लगभग 350 किलोमीटर दूर उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय ऋषभ मीणा ने भी आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से रायसेन का निवासी था और उज्जैन के मक्सी रोड स्थित केसरबाग कॉलोनी में किराए से रहता था। पेशे से इंजीनियर ऋषभ एक निर्माण कंपनी में साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, उसने पहले खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और बाद में कमरे के बाहर लगी रेलिंग से फंदा लगाकर जान दे दी। यहां से भी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

मोबाइल कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड की जांच में खुलासा हुआ कि साक्षी और ऋषभ के बीच गहरा प्रेम संबंध था। शुक्रवार रात दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे ऋषभ ने साक्षी को अंतिम कॉल किया, जिसके तुरंत बाद दोनों ने यह कदम उठा लिया। घटना से पहले युवक ने अपना मोबाइल फ्लाइट मोड पर कर दिया था। पुलिस का मानना है कि दोनों ने संभवतः एक साथ यह फैसला लिया। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजहों की जांच जारी है। दोनों परिवारों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। यह घटना दोनों परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed