{"_id":"69b01ed9445f36e4070280e8","slug":"woman-murdered-with-an-axe-while-sleeping-neighbour-arrested-raisen-news-c-1-1-noi1454-4034126-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raisen News: पड़ोसी ने की सोते समय महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, भतीजे पर भी किए थे वार, वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raisen News: पड़ोसी ने की सोते समय महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, भतीजे पर भी किए थे वार, वजह तलाश रही पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: रायसेन ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार
रायसेन के बाड़ी थाना क्षेत्र में सो रही महिला कांतिबाई पाल की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी देवीराम पाल को गिरफ्तार किया है। हमले में महिला का भतीजा भी घायल हुआ था। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद हुआ है, जबकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ।
रायसेन के बाड़ी थाना क्षेत्र में सो रही महिला कांतिबाई पाल की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी देवीराम पाल को गिरफ्तार किया है। हमले में महिला का भतीजा भी घायल हुआ था। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद हुआ है, जबकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ।
नींद में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला की सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में महिला का भतीजा भी घायल हुआ था, जिस पर भी आरोपी ने हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार यह घटना 1 मार्च की दरमियानी रात को बाड़ी थाना क्षेत्र के पाल मोहल्ला इलाके में हुई थी। बताया जा रहा है कि कांतिबाई पाल अपने घर में सो रही थीं। उसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान उनके पास सो रहे भतीजे चिंतेश पाल को भी निशाना बनाया गया और उसके मुंह पर वार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ही निकला पत्नी का कातिल
हमले में कांतिबाई पाल के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं भतीजे चिंतेश पाल का इलाज कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घटना के बाद घायल चिंतेश पाल की रिपोर्ट पर बाड़ी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में कांतिबाई की मौत होने के बाद प्रकरण में हत्या की धारा भी जोड़ी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी बाड़ी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की और क्षेत्र में सक्रिय मुखबिरों को भी लगाया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी बाड़ी क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवीराम पाल पिता धनराज पाल (60 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 8 पाल मोहल्ला बाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे एक दुकान के बाहर से पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी से घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय बरेली में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी देवीराम पाल के खिलाफ पहले भी हत्या और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। हालांकि अभी तक महिला की हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

आरोपी गिरफ्तार

कमेंट
कमेंट X