सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rajgarh petrol pump fire 11 people burnt one critical news in hindi

MP News: राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर लगी आग, टैंकर खाली करते समय हुआ हादसा; 11 लोग झुलसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऱाजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार रात एक पेट्रोल पंप पर भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और वहां खड़े पेट्रोल से भरे टैंकर को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 11 लोग झुलस गए। 

rajgarh petrol pump fire 11 people burnt one critical news in hindi
राजगढ़ के पेट्रोल पंप पर भड़की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे के बीच बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप में अचानक भीषण आग भड़क उठी। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर से भूमिगत टैंक में पेट्रोल खाली किया जा रहा था, तभी तेज लपटें उठीं और देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं के गुबार से घिर गया। हादसे में पंप का एक कर्मचारी झुलस गया, जिसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

Trending Videos


घटना आज रात 8:30 बजे बजे की है। बाजार में चहल-पहल के बीच पेट्रोल पंप के डिकेंटिंग प्वाइंट पर अचानक आग की ऊंची लपटें उठीं। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्राहक दहशत में आ गए। लोग जान बचाकर भागे, कई दुकानदार शटर गिराकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में धुआं फैल गया और विजिबिलिटी कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीएम आवास की किस्त के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, छह हजार लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पचोर थाना पुलिस और नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ओर दमकल टीम मौके पर पहुंची। राजगढ़ व ब्यावरा से अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आसपास के रहवासी क्षेत्र तक लपटें नहीं पहुंचीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने एहतियातन पूरे क्षेत्र को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया।

पंप प्रबंधन के अनुसार, झुलसे कर्मचारी की पहचान दिनेश मेवाड़ा के रूप में हुई है। वह टैंकर खाली कराने के दौरान नोजल के पास खड़ा था। आग की चपेट में आने से उसके हाथ व चेहरा झुलस गया है इसके अलावा 10 लोग और झुलस गए हैं । जिनको मामूली छोटे हैं कुल 11 लोग इस आग में झूला गए हैं प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत स्थिर बताई है। 

फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में स्टेटिक चार्ज या शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठने की आशंका जताई जा रही है। एसडीएम और एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम और इंडियन ऑयल के सुरक्षा अधिकारी भी जांच के लिए बुलाए गए हैं। पेट्रोल पंप को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed