फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh After death of owner dog ran 3 km behind funeral vehicle to Muktidham viral on social media

Rajgarh: मालिक की मौत के बाद अंतिम यात्रा के वाहन के पीछे 3 KM मुक्तिधाम तक दौड़ा कुत्ता, सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 06 Jul 2024 08:53 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 08:53 AM IST
सार

राजगढ़ में दो रोटी के लिए वफादारी निभाने वाले एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता अपने मालिक की मौत के बाद उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होता हुआ नजर आया।

विज्ञापन
Rajgarh After death of owner dog ran 3 km behind funeral vehicle to Muktidham viral on social media
शव वाहन के पीछे दौड़ता कुत्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ शहर के खिलचीपुर नाके से लेकर मुक्तिधाम के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंतिम यात्रा के शव वाहन के पीछे एक कुत्ता दौड़ लगाता हुआ नजर आ रहा है। जो की लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय करते हुए मुक्तिधाम भी जा पहुंचा।

विज्ञापन


आपको बता दें, राजगढ़ शहर में निवास करने वाले स्वर्गीय केके नागर जो की राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित थे। उनका गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात में लंबी और गंभीर बीमारी के चलते स्वर्गवास हो गया और उनका हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार राजगढ़ शहर के मुक्तिधाम में किया गया। लेकिन उनके अंतिम संस्कार से पूर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है, जिसमें एक कुत्ता उनके अंतिम यात्रा के शव वाहन के पीछे-पीछे उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर मुक्तिधाम तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


दरअसल, स्वर्गीय केके नागर उनकी अंतिम यात्रा के लिए ले जाए जा रहे शव वाहन के पीछे-पीछे दौड़ लगा रहे इस कुत्ते को रोजाना ही रोटियां डालते थे। लेकिन गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात नागर इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके परिजन जब उनकी शव यात्रा वाहन के माध्यम से मुक्तिधाम तक ले जाने लगे। उस दौरान एक कुत्ता भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुआ और उनके शव यात्रा के वाहन के पीछे-पीछे दौड़ते हुए मुक्तिधाम तक भी जा पहुंचा, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और कुत्ते की वफादारी के किस्सों की भी चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed