{"_id":"669f932eb85a99a5400888ec","slug":"big-accident-in-rajgarh-brake-failed-truck-rammed-into-medical-shop-with-pickup-one-dead-6-injured-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1920689-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: चलते ट्रक का ब्रेक फेल, पिकअप को लेकर मेडिकल दुकान में घुसा, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: चलते ट्रक का ब्रेक फेल, पिकअप को लेकर मेडिकल दुकान में घुसा, एक की मौत, छह घायल
सार
राजगढ़ के मुख्य बाजार में एक चलते ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक बिना रुके चलता चला गया और एक पिकअप को लेकर मेडिकल दुकान में घुस गया। एक की मौत हो गई है। छह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
राजगढ़ में हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ शहर के मुख्य बाजार में मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे एक भयानक हादसा हुआ। ब्रेक फेल होने के कारण एक ट्रक ने पिकअप वाहन और कई बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर, कन्या स्कूल से किले की तरफ आ रहा एक दस पहिया ट्रक (क्रमांक MP 09 HG 5636) के ब्रेक फेल हो गए। ट्रक ड्राइवर ने लगभग 1 किलोमीटर तक बीच में आने वाले वाहनों को बचाते हुए ट्रक को नियंत्रित रखने की कोशिश की। लेकिन तुल्ली चौक के पास शक्कर खाली कर रहा एक पिकअप वाहन ट्रक के रास्ते में आ गया। ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मारी और सामने मौजूद 5-6 बाइकों को भी चपेट में ले लिया, इसके बाद ट्रक एक मेडिकल दुकान में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तुल्ली चौक पर पहुंचते-पहुंचते ट्रक की गति इतनी तेज हो गई थी कि अगर बीच में शक्कर की बोरियों से भरा पिकअप वाहन न होता, तो और भी लोग इस हादसे में जान गंवा सकते थे। ट्रक ने आसपास की दुकानों के लेंटर को तोड़ते हुए तुलसीराम जी की मेडिकल दुकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक की चपेट में आईं लगभग 5-6 बाइकों को भी भारी नुकसान हुआ।
कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि ट्रक की चपेट में आए 7 लोगों में से एक, गोपाल शर्मा, ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी 6 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
