{"_id":"6646258eea7a1711ee0039a3","slug":"bulls-fight-at-the-intersection-in-narsinghgarh-same-situation-persists-day-after-day-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1705967-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: नरसिंहगढ़ में बीच चौराहे पर लड़ पड़े सांड, आए दिन बने रहते हैं यही हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: नरसिंहगढ़ में बीच चौराहे पर लड़ पड़े सांड, आए दिन बने रहते हैं यही हालात
Thu, 16 May 2024 09:54 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 09:54 PM IST
सार
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर में आए दिन आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जो की स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का सबब है। वहीं, सांड की आपस में होने वाली लड़ाई आम बात है।
विज्ञापन
बीच चौराहे पर आपस में लड़ते हुए सांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक शहर की गलियों, चौराहे व हाइवे पर लगने वाला आवारा पशुओं का जमावड़ा है। जो कहीं न कहीं आमजन के लिए धीरे-धीरे परेशानी का सबब बन रहा है। ऐसा ही एक नजारा नरसिंहगढ़ नगर के बीच चौराहे पर देखने को मिला है, जहां सड़क पर घूमने वाले आवारा सांड आपस में उलझ पड़े, जिनका मुकाबला देखने के लिए आसपास मौजूद लोग जो जहां था, वहीं खड़ा हो गया और उसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
आपको बता दें, ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की तरफ घेरे जाने वाले आवारा पशु हाइवे पर जमा होकर या तो हादसे का कारण बनते हैं या हादसे का शिकार होते हैं और कुछ शहर की गलियों और मोहल्ले का रुख करते हैं। सड़क पर पड़े खाने के सामान के चक्कर में आपस में लड़ते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बुधवार की देर शाम को राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में स्थित छतरी चौराहे पर देखने को मिला है। जहां आवारा सांडों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। सड़क पर घूमने वाले आवारा सांड आपस में उलझ गए, जिनका मुकाबला देखने के लिए मौके पर ही लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
नरसिंहगढ़ के स्थानीय निवासी जुनेद गौरी बताते हैं कि नगर में आवारा पशुओं के कारण यही स्थिति बनी रहती है और लोगों के अंदर भय भी बना रहता है कि कहीं कोई आवारा सांड उन्हें नुकसान न पहुंचा दे। अथवा उनका नुकसान न कर दे। क्योंकि सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं के सुरक्षित संरक्षण के लिए न तो स्थानीय प्रशासन कोई कदम उठा रहा है और न ही जिला प्रशासन। ऐसे में कभी भी कोई अनहोनी घटित हो सकती है, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
विज्ञापन
