फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   loksabha election: In Rajgarh, Sachin Pilot took charge of the front for Congress candidate Digvijay

LS Election: राजगढ़ पहुंचे सचिन पायलट, बोले-विपक्ष के नेताओं की आवाज खत्म करने के लिए पूरी ताकत लगा रही सरकार

Fri, 03 May 2024 07:44 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 07:44 PM IST
सार

राजगढ़ पहुंचे राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए भाजपा को देश के गंभीर मुद्दों पर जमकर घेरा। दिग्विजय सिंह की जमकर तारीफ भी की। 

विज्ञापन
loksabha election: In Rajgarh, Sachin Pilot took charge of the front for Congress candidate Digvijay
राजगढ़ में भाजपा पर बरसे कांग्रेस नेता सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले की खिलचीपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले जीरापुर में शुक्रवार को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट पहुंचे। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान दस वर्षों से शासन करती आ रही भाजपा सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, लोकतंत्र और संविधान जैसे अहम मुद्दों पर जमकर घेरा। वहीं उन्होने दिग्विजय सिंह को बेदाग नेता बताया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि,मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीट बन चुकी राजगढ़ लोकसभा सीट पर अकेले प्रचार प्रसार करने के बाद शुक्रवार को राजस्थान के स्टार प्रचारक व कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दिग्विजय सिंह के समर्थन में मोर्चा संभाला। सचिन पायलट ने दिग्विजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि आपके प्रत्याशी दस वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे और 40 से 45 वर्ष के राजनीतिक जीवन में इनके ऊपर कोई दाग नहीं है। ये बेदाग हैं। भाजपा का आड़े हाथ लेते हुए पायलट ने कहा कि देश में भय का माहौल बना रखा है, और विपक्ष को टारगेट किया जा रहा है। सरकार की पूरी ताकत लगी है विपक्ष के नेताओ की आवाज को खत्म करने के लिए। 147 सांसदों को एक दिन में निलंबित कर दिया, और फिर कानून पारित किए जा रहे हैं। दस सालों में भाजपा ने सिर्फ भाषण दिए, टेलीविजन पर विज्ञापन दिए और अखबारों में फोटो छपवाई, लेकिन धरातल पर भाजपा ने कुछ नहीं किया। मुझे खुशी है कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र बनाया है, उसमें हमने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करेंगे।
विज्ञापन


ये बात करते हैं सिर्फ मंदिर-मस्जिद की
पायलट ने भाजपा द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर फैलाए जा रहे महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने वाले आरोपों पर भी जवाब दिया। सचिन पायलट ने कहा कि दिल्ली में बैठकर जो लोग शासन कर रहे हैं इनको कोई लेना-देना नहीं है। न किसान से, न बिजली से, न खाद से, न पानी से, इन्हें बात करनी है सिर्फ हिंदू की, मुसलमान की, मंदिर की और मस्जिद की। नए-नए भाषण दिए जा रहे है। अब ये लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस का राज आ गया तो बहनों के मंगलसूत्र छीनकर औरों को दिए जाएंगे। मुझे समझ नहीं आता कांग्रेस को जनता ने 55 सालो तक सेवा का मौका दिया। इन 55 सालों में कांग्रेस ने क्या-क्या नहीं दिया। राजीव गांधी जी ने अधिकार दिया संविधान में संशोधन किया। पंचायत से लेकर प्रमुख और सांसद तक, जो लोग काम कर रहे हैं और चुनकर जाते हैं उन्हें और महिलाओं को आरक्षण दिया। खेती करने वालों को जमीन का अधिकार इंदिरा गांधी ने दिया। सोनिया गांधी की वजह से देश में नरेगा का कानून है, अरे हमने तो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने किसानों का कर्ज माफ किया तो उन्होंने चंद उद्योगपतियों का
पायलट ने कहा कि मनमोहन सिंह ने 76000 करोड़ रुपये का किसानों का कर्ज माफ किया है। हम लोग देते हैं और नीति निर्माण करते हैं ताकि लोगों की मदद हो, और आप लोग क्या करते हो। देश के हवाई अड्डे, रेलवे लाइन, बिजली घर अथवा अन्य चीजे औने पौने दाम में चंद लोगो को दे दिए। 16 लाख करोड़ रुपया चंद उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ गई है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed