{"_id":"69fdfb7dea1335ccf50e6bcc","slug":"malabar-police-solved-a-blind-murder-case-found-a-shepherds-skeleton-eight-days-later-the-murder-was-for-a-gold-coin-rajgarh-news-c-1-1-noi1454-4257585-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: अंधे कत्ल का खुलासा, आठ दिन बाद मिला चरवाहे का कंकाल; सोने की मुरकी के लिए की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: अंधे कत्ल का खुलासा, आठ दिन बाद मिला चरवाहे का कंकाल; सोने की मुरकी के लिए की थी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार
राजगढ़ के मलावर थाना पुलिस ने आठ दिन से लापता चरवाहे की हत्या का खुलासा किया। आरोपी ने सोने की मुरकी लूटने के लालच में युवक की हत्या कर शव जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने उसे सागर से गिरफ्तार कर मृतक के अवशेष बरामद किए।
आठ दिन पहले हुई हत्या का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजगढ़ जिले की मलावर थाना पुलिस ने आठ दिन से लापता चरवाहे की अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया की तत्परता से पुलिस ने आरोपी को सागर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से मृतक के अवशेष बरामद किए गए हैं। हत्या की वजह महज कान में पहनी सोने की मुरकी बनी, जिसके लालच में आरोपी ने बकरी चराने गए युवक को मौत के घाट उतार दिया और परिवार सहित फरार हो गया था।
Trending Videos
थाना क्षेत्र के एक गांव का गोलू बाल्मीकि नामक युवक आठ दिन पहले घर से बकरियां चराने निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। चिंतित परिजनों ने मलावर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में एक नर कंकाल मिलने की सूचना मिली। नर कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य तकनीकी पहलुओं पर काम शुरू किया। जांच में एक संदिग्ध का नाम सामने आया, जो घटना के बाद से परिवार सहित गायब था। उसकी अंतिम लोकेशन सागर में मिली। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को सागर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पहली बार शुरू होगा टेंपल मैनेजमेंट कोर्स, मंत्री बोले-मस्जिद और चर्च में भी काम आएगा प्रबंधन
पूछताछ में आरोपी रघुवीर सोंधिया ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मृतक युवक कान में सोने की मुरकी पहनता था। उसी लालच में उसने जंगल में अकेला पाकर चरवाहे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में छिपाकर वह मुरकी लेकर परिवार सहित फरार हो गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के कपड़े, चप्पल और कंकाल के अवशेष बरामद किए। पुलिस ने नर कंकाल और अन्य अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएनए सैंपल के जरिए शिनाख्त की प्रक्रिया भी की जाएगी। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि कंकाल लापता चरवाहे का ही है। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की है।
थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। हत्या में प्रयुक्त हथियार और लूटी गई सोने की मुरकी की बरामदगी के लिए पुलिस न्यायालय से रिमांड की मांग कर सकती है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात में आरोपी के साथ कोई और शामिल था या नहीं। अंधी हत्या का खुलासा होने पर मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है। उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। गांव में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। मलावर थाना प्रभारी ने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूझबूझ के आधार पर बेहद कम समय में इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

कमेंट
कमेंट X