फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anganwadi workers reaching door to door with weight machine and inch tape to measure weight height children

गर्मी का साइड इफेक्ट: बच्चों का वजन-हाइट मापने वेट मशीन और इंची टेप लेकर घर-घर पहुंच रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 16 May 2024 05:19 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2024 05:19 PM IST
सार

राजगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 13 फर्स्ट की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका गर्मी के कारण केंद्र पर न आने वाले बच्चों का वजन और हाइट मापने के लिए घर-घर पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
Anganwadi workers reaching door to door with weight machine and inch tape to measure weight height children
बच्चो का वजन नापती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश सहित मध्यप्रदेश में इस वक्त गर्मी अपने पूरे शबाब पर है और राजगढ़ जिला प्रदेश के सबसे गर्म जिले की सूची में शामिल है। जहां सुबह से ही सूरज अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। ऐसे में जहां कोई भी घर से निकलना पसंद नही करता। वहीं, कड़ी धूप में आंगनवाड़ी की ये महिलाएं अपने कर्तव्य का कुछ इस तरह से पालन कर रही हैं, जिनसे हर एक शासकीय कर्मचारी को सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्मी के बढ़े हुए पारे के कारण माता-पिता अपने छोटे-छोटे बच्चों को भेजने से कतरा रहे हैं। क्योंकि हीट वेव को लेकर भी माता-पिता बच्चों की सुरक्षा के प्रति समर्पित हैं। लेकिन शासन के आंकड़ों के मुताबिक, छोटे बच्चों के हाइट और वेट के आंकड़े भी आंगनवाड़ी के माध्यम से मंगवाए जाते हैं। ऐसे में जो बच्चे केंद्र तक नहीं पहुंच रहे, उनके लिए आंगनवाड़ी की आशा कार्यकर्ता और सहायिका वेट मशीन और इंची टेप लेकर घर-घर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक नजारा गुरुवार को राजगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 13 फर्स्ट की आंगनवाड़ी केंद्र पर देखने को मिला है। जहां पदस्थ कार्यकर्ता और सहायिका वेट मशीन और इंची टेप लेकर घर-घर पहुंच रही हैं और बच्चों का वजन और हाइट माप रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा जोशी बताती हैं कि ज्यादा गर्मी होने के कारण कुछ बच्चे आंगनवाड़ी केंद्र पर नहीं आ पा रहे हैं। इसलिए हम स्वयं ही वेट मशीन और इंची टेप लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं और हाइट व वेट माप रहे हैं। हमारे केंद्र पर लगभग 80 बच्चे दर्ज हैं, जिनमें से अभी तक हम 20 बच्चों का घर जाकर हाइट और वेट माप चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed