फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves apologized with folded hands in the same temple of Rajgarh

MP News: राजस्थान के चोर राजगढ़ के मंदिरों में कर रहे थे चोरी, पुलिस ने गिरफ्तार कर मंदिर में ही मंगाई माफी

Sat, 22 Jun 2024 08:20 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2024 08:20 AM IST
सार

एसपी आदित्य मिश्राा ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल सात बाइक भी मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। ये गैंग खासतौर से मंदिर को ही टारगेट करती थी, क्योंकि यहां उन्हें कोई खतरा नहीं रहता था।

विज्ञापन
Thieves apologized with folded hands in the same temple of Rajgarh
राजगढ़ के जालपा माता मंदिर में हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए चोर

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में मंदिरों को प्रमुख रूप से निशाना बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस चोरों को शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां जालपा माता मंदिर लेकर आई और उनसे माफी मंगवाई, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने जिले के मंदिरों में हो रही चोरी की वारदात का खुलासा मां जालपा माता मंदिर में किया। चोर गैंग ने बीते दिनों इस मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


राजगढ़ एसपी ने प्रेसवार्ता करते बताया कि बीते कुछ महीने से एक गिरोह के रूप में आरोपी अलग तरह से चोरी को अंजाम दे रहे थे। उनके द्वारा एक गिरोह के रूप में कार्य करते हुए मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा था। हाल ही में चोरों ने जालपा मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके पश्चात पुलिस ने उक्त आरोपियों की तलाश शुरू की और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाकीफरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लगभग 5 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। साल 2022 में शहर के एक मंदिर से चोरी किए गए पंखे भी आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आदित्य मिश्राा ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल सात बाइक भी मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। ये गैंग खासतौर से मंदिर को ही टारगेट करती थी, क्योंकि यहां उन्हें कोई खतरा नहीं रहता था।


राजगढ़ पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से देर रात मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रेसवार्ता के पहले ही मंदिरों में चोरी के मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें बनवारी पिता अमर सिंह तंवर, पहलवान पिता गुलाब सिंह तंवर, मुकेश पिता जगन्नाथ तंवर, दिनेश पिता रंगलाल और राधेश्याम पिता रंगलाल तंवर का नाम शामिल है। ये सभी राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी हैं।
एसपी आदित्य मिश्राा ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल सात बाइक भी मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। ये गैंग खासतौर से मंदिर को ही टारगेट करती थी, क्योंकि यहां उन्हें कोई खतरा नहीं रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed