फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khujner Muharram Procession Delayed Due To Devshayani Gyaras

Rajgarh News: देवशयनी ग्यारस की वजह से टाला मुहर्रम का जुलूस, खुजनेर के मुस्लिमों ने दिया भाइचारे का पैगाम

Fri, 19 Jul 2024 04:59 PM IST
Rajgarh bureau राजगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:59 PM IST
सार

राजगढ़ जिले के खुजनेर नगर में मुस्लिमों ने भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है। देवशयनी ग्यारस की वजह से मुहर्रम के जुलूस को एक दिन बदा निकाला गया।  

विज्ञापन
Khujner Muharram Procession Delayed Due To Devshayani Gyaras
खुजनेर में गुरुवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सांप्रदायिक भाइचारे की मिसाल पेश की है। देवशयनी ग्यारस पर मुहर्रम का जुलूस निकाला जाना था। हिंदू त्योहार को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक दिन बाद मुहर्रम का जुलूस निकाला। आपसी सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


मामला राजगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खुजनेर नगर का है। वर्षों से चली आ रही परंपरा के मुताबिक मुहर्रम माह की 10 तारीख को अखाड़ा जुलूस निकाला जाना था। बुधवार को ही जुलूस निकाले जाने थे। मुहर्रम पर्व की 11 तारीख को 10 से 11 बजे के बीच ताजिये विसर्जित किए जाते रहे हैं। इस बार मुहर्रम पर्व की दस तारीख को देवशयनी ग्यारस थी। इसके चलते और शहर में ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने मुहर्रम माह की दस तारीख को निकाले जाने वाला अखाड़ा जुलूस एक दिन आगे बढ़ा दिया और गुरुवार रात को यह निकाला गया। देर शाम को नगर में निर्माण होने वाले ताजियों का विसर्जन किया गया।  
विज्ञापन


खाटूश्याम धाम के नाम से प्रसिद्ध मालवा के खुजनेर नगर में देवशयनी ग्यारस पर हिंदू धर्मावलंबी जिले के अलग अलग क्षेत्र से दर्शन करने आते हैं। इस माह ग्यारस बुधवार को थी। मुस्लिम धर्मवालंबियो का उसी दिन यौमे आशूरा यानी मुहर्रम की दस तारीख भी थी। नगर के मुस्लिम समुदाय ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करते हुए अपने कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed