फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh Tractors were stolen and sold in four different states police found them from there too

Rajgarh: चोरी कर चार अलग-अलग राज्यों में बेचे थे ट्रैक्टर, वहां से भी ढूंढ लाई पुलिस, जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 03:40 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2024 03:40 PM IST
सार

राजगढ़ पुलिस ने जिले में घटित होने वाली ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए ट्रैक्टर चोरी में लिप्त 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छह ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Rajgarh Tractors were stolen and sold in four different states police found them from there too
ट्रैक्टर के साथ राजगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले की पुलिस ने बीते कुछ महीने से घटित होने वाली ट्रैक्टर चोरी का खुलासा किया है। इसमें पुलिस ने छह ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 42 लाख रुपये के लगभग आंकी गई है। वहीं, 12 आरोपियों को देश के अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने मंगलवार को ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि राजगढ़ क्षेत्र में बीते कुछ महीने से हो रही ट्रैक्टर चोरी को हमने ट्रैस किया है, जिसे अंतरराज्यीय गिरोह के द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। 12 आरोपियों को हमने गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से छह ट्रैक्टर जब्त किए हैं।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि चोरी के ट्रैक्टर खरीदने में मुख्य भूमिका निभाने वाला आरोपी पंजाब और हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं, जिसमें मुख्य आरोपी जसमीत पिता रेशम सिंह हैं, जिसका नाम लगातार चोरी के ट्रैक्टर खरीदने में आता रहा है। लेकिन वह अभी तक किसी भी प्रदेश की पुलिस की गिरफ्त में नहीं था, जिसे हमने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसपी आदित्य मिश्रा आगे बताते हैं कि विवेचना के दौरान कुछ ऐसी बातें भी निकलकर सामने आई हैं कि कुछ जगह के RTO ऑफिस के अधिकारी इनके साथ मिलकर चोरी के ट्रैक्टर के फर्जी दस्तावेज तैयार करके उपलब्ध करा देते थे। उन्हें ऑनलाइन भी सबमिट कर दिया जाता था, जिस कारण इंजन नंबर और चेसीस नंबर भी ऑनलाइन रिकॉर्ड में सही साबित होते हैं। अन्य थाने या जिले की पुलिस जब चोरी गए ट्रैक्टर की तस्दीक करने के लिए जाती तो ये कन्फर्म नहीं हो पाता था कि ट्रैक्टर वाकई चोरी का है भी या नहीं। इस बार ये लोग नंबर प्लेट्स बदलने में देर कर गए और पुलिस जल्दी इनके पास पहुंच गई।


आपको बता दें, राजगढ़ जिले की पुलिस ने उत्तर प्रदेश से तीन, राजस्थान से दो और हरियाणा से एक ट्रैक्टर जब्त किया है। जब्त किए गए कुल छह ट्रैक्टर की कीमत 42 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी जसवीर पिता रेशम सिंह, मुस्ताक पिता इस्माइल, आदिल पिता अजीज खां, बिलाल खां मेवाती पिता खलील मेवाती, काशीराम भील, दीवान भील, प्रगट सिंह, आसिफ पिता अंसार, मनोज पिता लक्ष्मीनारायण राठौर, आबिद पिता आमीन खां, जीतराम पिता नाथूलाल मीना और मोनू उर्फ मंटू पिता घनश्याम को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed