फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh Women take unique oath will not go to their parents home until they vote

Rajgarh News: महिलाओं की अनोखी शपथ, जब तक मतदान नहीं करेंगी, मायके नहीं जाएंगी

Mon, 06 May 2024 06:47 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 06:47 PM IST
सार

राजगढ़ की प्रतिष्ठित महिलाओं ने शपथ ली है कि जब तक वे मतदान नही करेंगी, ग्रीष्म कालीन अवकाश की छुट्टियां मनाने के लिए वे मायके नहीं जाएंगी। 

विज्ञापन
Rajgarh Women take unique oath will not go to their parents home until they vote
महिलाओं की शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें नगर की प्रतिष्ठित महिलाएं एक शपथ लेती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें वे मतदान के पश्चात ही अपने मायके जाने की शपथ लेती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल, राजगढ़ नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष नम्रता विजयवर्गीय, उपभोक्ता फोरम की सदस्य सीमा सक्सेना सहित अन्य महिलाओं ने अपनी मासिक बीसी पार्टी के दौरान एक अनोखी शपथ का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसमें सभी महिलाएं ग्रीष्म कालीन अवकाश में अपने मायके जाने से पहले मतदान करने की शपथ लेती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें, वीडियो के माध्यम से राजगढ़ की ये प्रतिष्ठित महिलाएं यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि हम सभी महिलाएं ये शपथ लेती हैं कि इस बार ग्रीष्म कालीन अवकाश में हम सभी महिलाएं पहले मतदान करेंगे फिर मायके जाएंगे।
विज्ञापन


राजगढ़ लोकसभा सीट प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। जहां से भाजपा की ओर से दो बार के सांसद रोडमल नागर चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके चलते प्रदेश सहित देश के लोगों की नजरें इस पर टिकी हुई हैं। वहीं, इस बार महिलाएं भी मतदान को लेकर उत्साहित नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दो चरण के मतदान समाप्त होने के पश्चात तीसरा चरण मंगलवार को संपन्न होना है, जिसके चलते प्रशासन और राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, राजगढ़ की प्रतिष्ठित महिलाओं ने भी मतदान के लिए अपनी कमर कसी है और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed