{"_id":"68a435790dd9dc292e002164","slug":"30-girl-students-of-shri-eklavya-residential-school-of-ratlam-are-ill-medical-college-team-from-ratlam-left-for-bajna-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3302031-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: एकलव्य आवासीय स्कूल की 30 छात्राएं बीमार, उल्टी और घबराहट की आई थी शिकायत; मेडिकल टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: एकलव्य आवासीय स्कूल की 30 छात्राएं बीमार, उल्टी और घबराहट की आई थी शिकायत; मेडिकल टीम रवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
सार
MP News : बाजना में स्थित पीएम श्री एकलव्य आवासीय स्कूल (छात्रावास) में रह रही करीब 30 छात्राओं की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बुखार, सिर दर्द, उल्टी व घबराहट की शिकायत हो रही थी। छात्राओं को बाजना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
रतलाम जिले के ग्राम बाजना के सरकारी अस्पताल में भर्ती छात्राएं।
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ग्राम बाजना में स्थित पीएम श्री एकलव्य आवासीय स्कूल (छात्रावास) में रह रही करीब 30 छात्राओं की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बुखार, सिर दर्द, उल्टी व घबराहट की शिकायत हो रही थी। छात्राओं को बाजना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।कुछ छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही छुट्टी दे दी गई थी। वहीं 13 छात्राओं को मंगलवार सुबह छुट्टी दी गई। सुबह 10 बजे बाद पुन: आठ-दस छात्राओं की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें पुन: बाजना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। छात्राओं के बीमार होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोपहर में रतलाम के मेडिकल कालेज की टीम जांच के लिए बाजना के लिए रवाना हुई है।
अस्पताल में बेड की दिखी कमी
ग्रामीणों को अनुसार सोमवार की रात करीब आठ बजे छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी तथा उन्हें घबराहट होने के साथ बुखार हुआ तथ सिर दर्द होने लगा। इसके बाद रात करीब दस बजे करीब 30 छात्राओं को बाजना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार, बाजना के बीएमओ डा. जितेंद्र जायसवाल व अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और छात्राओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बीएमओ व अस्पतालकर्मी छात्राओं के इलाज में जुट गए। अस्पताल में पंलगों की कमी होने से एक पलंग पर दो-दो छात्राओं को लेटाकर उनकी इलाज किया गया।
ये भी पढ़ें- Harda News : मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप गाड़ी नाले में गिरी, मच गया हाहाकार; ग्रामीणों ने बचाई सबकी जान
वायरल हो सकता है, अधिकारी भी पहुंचे
मंगलवार सुबह रतलाम से जनजजातीय कार्य विभाग की आयुक्त रंजना सिंह व अन्य अधिकारी भी बाजना पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। छुट्टी देने के कुछ समय बाद आठ-दस छात्राओं की पुन: तबीयत खराब है उन्हें पुन: अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमओ डा. जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि छात्राओं वायरल चल रहा है, संभावता इसी कारण छात्राएं बीमार हुई होगी। सुबह तक सभी को इलाज देकर छुट्टी दे दी गई थी। बाद में कुछ छात्राओं की पुन: तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रतलाम मेडिकल कालेज से डाक्टरों की टीम भी छात्राओं को इलाज के लिए बाजना आ रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X