सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A bloody land dispute between uncle and nephew resulted in the death of the nephew and the uncle being injured

Ratlam News: जमीन विवाद में मामा से लड़ाई, खूनी संघर्ष में भांजे की मौत, पत्थर सिर पर लगने से मौके पर दम तोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 30 Nov 2025 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम के धतरावदा गांव में जमीन विवाद को लेकर मामा-भांजे में हिंसक झगड़ा हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थरों से हमला किया। भांजे अमृतराम की मौके पर मौत हो गई, जबकि मामा बद्रीलाल गंभीर रूप से घायल होकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पुलिस ने पत्नी की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

A bloody land dispute between uncle and nephew resulted in the death of the nephew and the uncle being injured
मृतक अमृतराम पाटीदार
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले के रिंगनोद थाना की असावता पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम धतरावदा में जमीन विवाद को लेकर मामा-भांजे के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों जमकर लड़े और आरोपी मामा ने भांजे के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।  

Trending Videos


पुलिस के अनुसार ग्राम धतरावदा निवासी 30 वर्षीय अमृतराम पाटीदार पिता कारूलाल पाटीदार व उसके मामा 35 वर्षीय बद्रीलाल उर्फ समरथ पाटीदार के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चर रहा है। शनिवार शाम दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और दोनों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थरों से वार किए। सिर पर चोट लगने से भांजे अमृतराम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रिंगनोद थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद, असावती पुलिस चौकी प्रभारी शरीफ खान व अन्य अधिकारी घटना स्थल पहुंचे तथा रात में ही मृतक अमृतराम का शव पोस्टमार्टम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल बद्रीलाल उर्फ समरथ को रिंगनोद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बद्रीलाल उर्फ समरथ को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मौलाना महमूद मदनी के बयान पर विवाद बढ़ा, VHP-बजरंग दल का भोपाल में प्रदर्शन, कानूनी कार्रवाई की मांग

पत्नी ने मौके से भागकर पुलिस को सूचना दी
अमृतराम व बद्रीलाल उर्फ समरथ के बीच चल रही मारपीट के दौरान बद्रीलाल उर्फ समरथ पाटीदार के साथ उसकी पत्नी रेखा पाटीदार भी थी। उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तथा पति व भांजे के घायल होने पर रेखा पाटीदार वहां से भाग गई और पुलिस को सूचना दी। रेखा ने पुलिस को बताया कि वह पति बद्रीलाल उर्फ समरथ पाटीदार के साथ शाम को खेत से लौट रही थी, तभी रास्ते में सगस बापजी के ओटले के पास कच्चे रास्ते पर झाड़ियों से अमृतराम बाहर निकलकर आया और मेरे पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया तथा गाली-गलोच करते हुए कहने लगा कि तू मेरी जमीन का हिस्सा नहीं दे रहा है, आज तूझ नहीं छोडूंगा। असावती पुलिस चौकी के प्रभारी शरीफ खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed