{"_id":"689afa7117c94418a00895c4","slug":"action-against-liquor-smuggling-in-ratlam-204-boxes-of-liquor-worth-lakhs-seized-from-loading-and-bolero-vehicles-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3277240-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: रतलाम में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, लोडिंग और बोलेरो वाहन से लाखों की 204 पेटी शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: रतलाम में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, लोडिंग और बोलेरो वाहन से लाखों की 204 पेटी शराब जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार
रतलाम जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने दो वाहनों से करीब 7 लाख रुपये की शराब जब्त की। एक बोलेरो चालक गिरफ्तार हुआ, जबकि पिकअप चालक फरार हो गया। कुल 204 पेटी शराब मिली। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
नामली थाना परिसर में खड़ा जप्त लोडिंग पिकअप वाहन उसमें पाई गई बीयर व शराब की पेटियों के साथ पुल
विज्ञापन
विस्तार
रतलाम जिले में अवैध शराब की तस्करी पर अकुंश के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी शराब तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर लोडिंग पिकअप वाहन व बोलेरो वाहन से ले जाई जा रही बड़ी मात्रा में बीयर व शराब पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। दोनों वाहनों से बीयर व शराब की 204 जब्त की गई है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- दिल दहला देने वाला हादसा, मासूम को किनारे छोड़ नर्मदा में कूदे मां-बाप, तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जब्त बीयर व शराब की कीमत करीब 6 लाख 97 हजार रुपये है। मामले में बोलेरो वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लोडिंग पिकअप वाहन चालक व साथी भाग निकले, उनकी तलाश की जा रही है। एएसपी राकेश खाखा तथा रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर कुमार पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा नामली थाना प्रभारी कन्हैया अवास्या के नेतृत्व में गठित टीम महू-नीमच हाईवे के बडोदा फन्टा के पास गश्त करते हुए चैकिंग की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ोदा फंटे से शराब से भरा पिकअप वाहन कहीं जाने वाला है। सूचना पर थाना प्रभारी कन्हैया अवास्या के नेतृत्व में टीम ने फंटे के पास नाकाबंदी की। इसी बीच लोडिंग पिकअप वाहन (जीजे-01-केटी-3994) आता दिखा। पुलिस को देखकर चालक व उसका साथी दूर ही वाहन रोककर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाश ली तो उसमें बीयर की 165 पेटी (1980 लीटर बीयर) व शराब की 27 पेटी पाई (233 लीटर) गई। जब्त बीयर व शराब कीमत 6 लाख 75 हजार 700 रुपये है। चालक व उसके साथी की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- 'जब इंसानियत मर गई सड़क पर', पत्नी का शव बाइक पर बांध 50 किमी चला बेबस पति, मदद को नहीं रुकी कोई गाड़ी
उधर, सैलाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे के पिपलोदा फंटा के पास से बोलेरो वाहन में शराब ले जाते चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सैलाना थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया के नेतृत्व में एसआई वीरसिंह देवडा दल के साथ गश्त एव चेकिंग कर रहे थे। तभी शंका होने पर एक बोलेरो वाहन रोककर उसे चेक किया तो उसमें 12 पेटी शराब पाई गई। बोलेरे वाहन व शराब जब्त कर आरोपी चालक 21 वर्षीय युवराज पिता प्रेम सिंह निवासी ग्राम भटूनी (रतलाम) को गिरफ्तार कर उसतके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कमेंट
कमेंट X