फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elderly woman killed in dispute over house possession; accused woman, her son, and two daughters arrested

Ratlam News: मकान कब्जे के विवाद में 70 वर्षीय महिला की हत्या, 12 घंटे में बेटा-मां और दो बहनें गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 10:00 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 10:00 PM IST
सार

रतलाम के बड़ावदा थाना क्षेत्र में पुराने मकान पर कब्जे के विवाद में चार लोगों ने 70 वर्षीय कमलाबाई की मारपीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक, उसकी मां और दो बहनों को 12 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Elderly woman killed in dispute over house possession; accused woman, her son, and two daughters arrested
थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले के बड़ावदा थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़िया जंगली में पुराने मकान पर कब्जे के विवाद को लेकर चार लोगों ने 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर वारदात के 12 घंटे के भीतर आरोपी युवक, उसकी मां और दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतका कमलाबाई पति नंदूलाल निवासी ग्राम लसुड़िया जंगली का एक पुराना खंडहरनुमा मकान है। आरोपी भागवंता बाई पति शंकरलाल और उसके परिजन इस मकान पर कब्जा करना चाहते थे। आरोपियों का दावा था कि उन्होंने यह मकान कमलाबाई के पति से वर्षों पहले खरीदा था, जबकि कमलाबाई का कहना था कि उनके पति ने मकान नहीं बेचा था। आरोपियों के पास मकान खरीदने संबंधी कोई दस्तावेज या रजिस्ट्री भी नहीं थी।

विज्ञापन

मकान पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच 17 जुलाई 2026 को विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी भागवंता बाई, उसका पुत्र 26 वर्षीय अजय, छोटी पुत्री 19 वर्षीय साईता और बड़ी पुत्री 22 वर्षीय मंजू पति गोपाल परमार निवासी ग्राम खोखरा हाल मुकाम लसुड़िया जंगली ने कमलाबाई और उनकी नातिन रवीन व काजल के साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: नरोत्तम मिश्रा का दावा- 20 हजार वोटों से भाजपा जीतेगी, कांग्रेस ने 25 हजार वोटों की बढ़त बताई

मारपीट के दौरान कमलाबाई गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 296(अ), 115(2) और 3(5) के तहत हत्या, मारपीट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।



12 घंटे में पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रतलाम ग्रामीण) विवेक कुमार लाला और जावरा प्रभारी एसडीओपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बड़ावदा थाना प्रभारी संतोष चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से दबिश देकर मुख्य आरोपी अजय को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसकी मां और दोनों बहनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में चारों आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 18 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed