सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Fake note gang busted in Ratlam, two brothers arrested, links connecting to Indore and Gujarat

MP News: रतलाम में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, दो भाई सहित तीन गिरफ्तार, इंदौर और गुजरात से जुड़ रहे तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रतलाम Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम पुलिस ने नकली नोट चलाने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 100-100 रुपए के 20 नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये नोट इंदौर निवासी गगन नामक युवक से लिए गए थे। 
 

Fake note gang busted in Ratlam, two brothers arrested, links connecting to Indore and Gujarat
रतलाम में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम पुलिस ने नकली नोटों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सगोद रोड स्थित वन विभाग नाके के पास से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100-100 रुपये के कुल 20 नकली नोट बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि ये नोट इंदौर निवासी गगन नामक युवक से लाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने गगन को भी इंदौर से गिरफ्तार किया, जिसने बताया कि वह यह नकली करेंसी गुजरात के भुज से लाया था। अब पुलिस की एक टीम भुज भेजी गई है।
Trending Videos


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक सागोद रोड स्थित वन विभाग नाके के पास सब्जी के ठेले के पास नकली नोटों के साथ मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय अंकित राजुल पुत्र अभय कुमार राजुल और 35 वर्षीय वासुदेव राजुल, दोनों निवासी तक्षशिला परिसर, मुखर्जी नगर, रतलाम को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में अंकित के पास 11 और वासुदेव के पास 9 नकली नोट बरामद हुए। नोटों की जांच में पुष्टि हुई कि ये भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए असली नोटों से भिन्न हैं। इस पर दोनों के खिलाफ थाना दीनदयाल नगर में बीएनएस की धारा 179, 180, 182 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा के निर्देश पर सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया और थाना प्रभारी मनीष डाबर ने इस मामले में गहन जांच शुरू की। पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि उन्होंने ये नकली नोट इंदौर निवासी गगन नागदे से खरीदे थे।

ये भी पढ़ें; मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा सिस्टम,भारी बारिश से राहत, 23 जुलाई से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर

इसके आधार पर पुलिस टीम ने गगन नागदे पुत्र विनोद नागदे, निवासी साहिल एवेन्यू, बंगाली चौराहा, थाना खजराना, इंदौर को गिरफ्तार कर लिया। गगन ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह यह नकली नोट गुजरात के कच्छ जिले के भुज से लाया था। इस जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम को भुज भेजा गया है।

पुलिस ने अंकित और वासुदेव को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मनीष डाबर के अनुसार, गगन फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। भुज भेजी गई टीम अभी लौट कर नहीं आई है। पुलिस नकली नोटों के इस नेटवर्क की पूरी कड़ी को उजागर करने की दिशा में जुटी हुई है। मामला गंभीर होने के चलते आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed