{"_id":"68947488b82e3430f90d7a70","slug":"father-stabbed-his-son-to-death-anger-erupted-in-the-village-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पानी के झगड़े में बर्बाद हुआ पूरा परिवार! रतलाम में पिता ने बेटे की चाकू मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पानी के झगड़े में बर्बाद हुआ पूरा परिवार! रतलाम में पिता ने बेटे की चाकू मारकर की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के धरोला गांव में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया जब एक पिता ने पानी देने की बात पर झगड़े के दौरान अपने 24 वर्षीय बेटे समरथ की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
मौके पर मौजूद समय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरोला में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में आलोट थाने पहुंचे और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।
पानी देने की बात पर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात ग्राम धरोला निवासी 24 वर्षीय समरथ अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान घर के अंदर उसके माता-पिता के बीच पानी देने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। जब समरथ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके पिता गोवर्धन ने गुस्से में आकर चाकू से बेटे के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल समरथ को तुरंत आलोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें: जमालपुर में प्रचंड हुई गंगा नदी, तीन पंचायतों के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी; बढ़ी परेशानियां
गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन आलोट थाने पहुंचे और आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने और उसका जुलूस निकालने की मांग करने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर आलोट अनुभाग की एसडीओपी पल्लवी गोड मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आरोपी गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X