सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal liquor business was going on in a grocery shop, 72 liters of liquor and beer were seized

Ratlam News: किराना दुकान में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, खुलेआम हो रही तस्करी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम में अवैध शराब का कारोबार थम नहीं रहा। शिवगढ़ पुलिस ने राजापुरा माताजी में किराना दुकान पर दबिश देकर 72 लीटर से अधिक शराब जब्त की और दुकानदार पर केस दर्ज किया। वहीं रिंगनोद पुलिस ने बोलेरो से 200 पेटी बियर जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। 

Illegal liquor business was going on in a grocery shop, 72 liters of liquor and beer were seized
पुलिस गिरफ्त में आरोपी देवेंद्र व नदीम।
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन वाहनों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन एक स्थान से दूसरे स्थान पर किया जा रहा है। वहीं किराना दुकानों, ढाबो व होटलों में अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस आए दिन कार्रवाई कर रही है, इसके बाद भी अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम राजापुरा माताजी में स्थित एक शराब दुकान पर दबिश देकर वहां से 72 लीटर से अधिक शराब जब्त की है। मामले में दुकानदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- रायसेन में बड़ा हादसा, पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल भरभरा कर गिरा, एक की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी ग्राम राजापुरा माताजी में आरोपी दुकानदार 35 वर्षीय राकेश कटारा पिता रायसिंह कटारा अपनी किराने की दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर शिवगढ़ थाना प्रभारी ( ट्रेनी डीएसपी) अनीषा जैन के नेतृत्व में दुकान पर दबिश देकर तलाशी ली गई। तलाशी के दोरान दुकान में बियर की 36 बोतल, 30 केन और शराब के 187 क्वार्टर (कुल 70.6 लीटर) पाए गए। आरोपी राकेश कटारा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2 ) ले तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दबिश देने गई टीम में आरक्षक बिल्लरसिंह, सैनिक शंकरलाल आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान-प्रायोजित नेटवर्क से हैं विकास के कनेक्शन, पंजाब के गुरदासपुर धमाके में फेंके थे बम

बोलेरो वाहन में ले जा रहे थे 200 पेटी बियर, दो गिरफ्तार
रिंगनोद पुलिस ने बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में बियर ले जाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वाहन में भरी बियर की 200 पेटी व वाहन जब्त कर आरोपी युवकों के खिलाफ़ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अवैध शराब का कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए एसपी अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना मिली थी कि बरखेड़ी फंटा ढोढर के पास एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर बोलेरो वाहन की तलाशी ली तो उसमें बियर की 200 पेटी पाई गई। बियर की पेटियां जब्त कर वाहन में सवार आरोपी 20 वर्षीय देवेन्द्र पिता रघुवीर सिंह नरुका निवासी ग्राम नायन थाना बिरला ग्राम नागदा जिला उज्जैन और 35 वर्षीय नदीम पिता शकील अहमद अंसारी निवासी बेरी मैदान बुरहानपुर हाल मुकाम चंदन नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया। जब्त बियर की कीमत 6 लाख 24 हजार रुपए है। 

बियर की 200 पेटी के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी देवेंद्र व नदीम।

अवैध शराब जब्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed