😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Madhya Pradesh
›
Ratlam News
›
MP CM Mohan Yadav Convoy Vehicles Break Down After Fuel Contamination Probe Underway news in Hindi
{"_id":"685e385b31f11e4c7e04be9b","slug":"mp-cm-mohan-yadav-convoy-vehicles-break-down-after-fuel-contamination-probe-underway-news-in-hindi-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम के काफिले की गाड़ी में भर दिया मिलावटी डीजल! पेट्रोल पंप किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम के काफिले की गाड़ी में भर दिया मिलावटी डीजल! पेट्रोल पंप किया सील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियां डीजल में पानी की मिलावट से बंद हो गईं। सभी गाड़ियों में डोसीगांव के पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया गया था। जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। मामला जांचाधीन है।
पेट्रोल पंप पर पहुंची प्रशासनिक टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। सीएम मोहन यादव के काफिले की लगभग 19 गाड़ियां अचानक से बंद हो गईं। सभी गाड़ियों में डोसीगांव के पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया था। मिलावट की आशंका में पेट्रोल पंप भी सील कर दिया गया है।
Trending Videos
बता दें कि ये सभी गाड़ियां मध्य प्रदेश के रीजनल इंडस्ट्रियल समिट के लिए इंदौर आई थीं। रास्ते में डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर ही रुक गईं। इसके बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की गई। इसमें भी चौंकाने वाला मामला सामने आया। डीजल में पानी की मिलावट मिली है। बताया जा रहा है कि इसी पानी मिले डीजल से सीएम के काफिले की गाड़ियों के इंजन फेल हो गए। कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप सील कर दिया गया है। इंदौर से दूसरी गाड़ियां मंगवाई गईं। इधर पेट्रोल पंप मैनेजर ने बारिश में पानी रिसाव की बात कही है। हालांकि विस्तृत जांच के बाद मामला साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी डीजल मिलने पर पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
मामले में नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि बारिश के कारण पेट्रोल पंप टैंक में पानी रिसाव की आशंका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप सील कर दिया है। रिपोर्ट सीनियर अफसर को सौंपी जाएगी।
पानी मिले डीजल से गाड़ियां बंद हो गईं तो धक्का लगाना पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
आज होना है रीजनल कॉन्क्लेव
रतलाम में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉइमेंट कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन होना है। मुख्यमंत्री के काफिले के लिए गुरुवार रात इंदौर से 19 गाड़ियां मंगवाई गई थी। इन गाड़ियों में जब रतलाम के डोसीगांव स्थित पेट्रोल पंप से गाड़ियों में डीजल भरवाया गया जिसके बाद थोड़ी दूर पहुंचने के बाद एक एक कर सारी गाड़िया बंद हो गईं, जिससे प्रशासन सकते में आ गया। प्रशासन ने रात को पेट्रोल पंप पहुंचकर जांच की और पेट्रोल पंप सील कर दिया। गाड़ियों के टैंक खोलकर देखे गए तो उनमें डीजल के साथ पानी निकला। मालूम पड़ा कि गाड़ी में 20 लीटर डीजल डलवाया तो उसमें 10 लीटर पानी निकला। यह स्थिति सभी गाड़ियों में दिखीं। रात में ही अफसर मौके पर पहुंचे। पेट्रोल पंप को सील कर दिया। फिर इंदौर से दूसरी गाड़ियों का अरेंजमेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X