सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   MP News: Case of ragging in Ratlam Medical College, junior student's hair cut, investigation started

MP News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, जूनियर छात्र के सिर के बाल काटे, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम स्थित स्वर्गीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का एक और मामला सामने आया है। एमबीबीएस सेकंड ईयर के दो छात्रों ने फर्स्ट ईयर के छात्रों से अभद्रता की और एक छात्र के सिर के बाल काट दिए। 
 

MP News: Case of ragging in Ratlam Medical College, junior student's hair cut, investigation started
रतलाम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का नया मामला आया सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

स्वर्गीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज, रतलाम में एक बार फिर रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। कॉलेज के सेकंड ईयर एमबीबीएस के दो छात्रों अमोलिक और आयुष्मान पर आरोप है कि उन्होंने फर्स्ट ईयर के दो जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की और उनमें से एक के सिर के बाल तक काट दिए।
Trending Videos


घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है, जब दोनों सीनियर छात्र बाइक से नर्सिंग हॉस्टल पहुंचे। वहां उन्होंने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट और अभद्रता की। जानकारी मिलने पर नर्सिंग हॉस्टल के वार्डन डॉ. देवेंद्र चौहान तुरंत मौके पर पहुंचे और डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी। इसके बाद एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नितिन कराड़े सहित अन्य अधिकारी भी हॉस्टल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी हुई सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाने की प्रभारी गायत्री चौहान पुलिस टीम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की। सीनियर छात्र अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर कॉलेज पुलिस चौकी में रखवाया है।

ये भी पढ़ें- सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी और बलराम जयंती

मामला एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपा जाएगा
वार्डन डॉ. चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में सीनियर छात्रों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। पीड़ित छात्रों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यह मामला अब कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी के समक्ष रखा जाएगा, जो आगे की अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई का निर्णय करेगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं रैगिंग के मामले
गौरतलब है कि इसी मेडिकल कॉलेज में 2 मार्च 2024 को भी रैगिंग की एक बड़ी घटना हुई थी। उस समय प्रथम वर्ष के लगभग 60 छात्रों के साथ मारपीट की गई थी। सीनियर छात्रों ने उन्हें एक हॉस्टल में ले जाकर कतार में खड़ा कर 40 से 50 थप्पड़ मारे थे। यह विवाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था। जांच के बाद अनुशासन समिति ने सात छात्रों को दोषी पाया था, जिन्हें छह महीने के लिए हॉस्टल से निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed