{"_id":"68540cc34f9ac768e1039a6c","slug":"operation-of-veerangana-laxmibai-jhansi-bandra-terminus-and-subedarganj-bandra-terminus-superfast-special-train-ratlam-news-c-1-1-noi1351-3077272-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Special Train:यात्रियों की मांग पर दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेंगी,रतलाम मंडल ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Special Train:यात्रियों की मांग पर दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेंगी,रतलाम मंडल ने की घोषणा
न्यूज डेस्क अमर उजाला रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
यात्रियों की मांग को देखते हुए रतलाम मंडल ने दो नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बान्द्रा टर्मिनस के बीच चलेंगी।इससे पश्चिमी मध्यप्रदेश के लोगों को फायदा होगा।
रतलाम रेल मंडल कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रतलाम रेल मंडल कार्यालय ने यात्रियों की मांग पर दो खास ट्रेनों के शुरू करने की घोषणा की है। इन स्पेशल ट्रेनों के शुरू होने से लोगों को फायदा होगा। ये ट्रेन पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर रूकेंगी। ये ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल एवं सूबेदार गंज-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन हैं। इनका परिचालन इन्ही स्टेशन के बीच में होगा जिस पर इनका नाम रखा गया है।
ये भी पढ़ें-रतलाम-मंदसौर-नीमच में आफत की बारिश, बिजली व पेड़ गिरने से चार की मौत, दो घायल
02199/02200 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल 03 जुलाई, 2025 से 25 सितम्बर, 2025 तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से प्रति गुरुवार को 16.50 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी जं.(03.05/03.07, शुक्रवार), उज्जैन(03.50/04.00), नागदा(05.08/05.10), रतलाम(06.05/06.15) एवं दाहोद(07.39/07.41) होते हुए शुक्रवार को 16.10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 02200 बान्द्रा टर्मिनस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट स्पेशल 05 जुलाई, 2025 से 27 सितम्बर, 2025 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को प्रात: 05.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद(12.43/12.45), रतलाम(14.30/14.40), नागदा(15.43/15.45) उज्जैन(16.55/17.10) एवं मक्सी(18.00/18.02) होते हुए रविवार को प्रात: 05.00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन को सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलाया जाएगा। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रूठियाई, चचौरा बीनागंज, ब्यावरा राजगढ़, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी एवं बोरीवली रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
ये भी पढ़ें-'ये मुस्लिम मोहल्ला! तिलक लगाकर आया तो उड़ा दूंगा', धमकी देकर आसिम ने नेता को जड़ा तमाचा; क्या है मामला?
04125/04126 सूबेदारगंज – बान्द्रा टर्मिनस – सूबेदार गंज सुपरफास्ट स्पेशल
गाड़ी संख्या 04125 सूबेदार गंज बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल 07 जुलाई, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक सूबेदार गंज से प्रति सोमवार को 05.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(22.25/22.35, सोमवार) होते हुए मंगलवार को 09.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 04126 बान्द्रा टर्मिनस सूबेदार गंज स्पेशल 08 जुलाई, 2025 से 30 सितम्बर, 2025 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रति मंगलवार को 11.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(20.35/20.45, मंगलवार) होते हुए बुधवार को 17.00 बजे सूबेदार गंज पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में फतेहपुर, गोविन्दपुरी, इटावा, टूंडला, इदगाह, फतेहपुर सिकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर एवं समान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X