सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Ratlam Crime: Young man beaten to death while meeting his girlfriend, humiliated by cutting hair

Ratlam: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीट कर हत्या, बाल काटकर किया था अपमानित; परिजनों ने किया चक्काजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Jul 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Ratlam Crime: रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-संबंधों से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Ratlam Crime: Young man beaten to death while meeting his girlfriend, humiliated by cutting hair
मृतक आयुष तथा सड़क जाम कर प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले के ग्राम मेवासा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज 18 वर्षीय आयुष मालवीय, जो अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, ग्रामीणों के गुस्से का शिकार बन गया। उसे पहले बेहद बेरहमी से पीटा गया, सिर के बाल काटकर उसे गंजा किया गया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। यह वारदात शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जिसका खुलासा शनिवार सुबह तब हुआ जब पुलिस को एक मकान के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली।

Trending Videos

 
डायल 100 की सूचना से हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह डायल 100 की टीम को एक अज्ञात शव की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान ग्राम कांडरवासा निवासी आयुष मालवीय के रूप में की गई। सूचना मिलते ही मृतक के पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Narsinghpur News: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक का सिर धड़ से अलग; दो घायल
 
हत्या के बाद शव दूसरी जगह फेंका गया
पुलिस जांच में सामने आया है कि आयुष को लड़की के घर के पास ही बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसका शव उठाकर किसी दूसरी जगह फेंक दिया, ताकि घटनास्थल से जुड़ा कोई सीधा सुराग न मिले। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की ने ही फोन कर आयुष को मिलने बुलाया था और वहां उसके साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया।
 
परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, उन्होंने महू-नीमच हाईवे पर कांडरवासा फंटे के पास चक्काजाम कर दिया। मृतक के पिता और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके जुलूस की मांग और मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। चक्काजाम के दौरान बारिश के बावजूद सैकड़ों लोग हाईवे पर डटे रहे।
 
घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राकेश खाखा, एसडीओपी किशोर पाटनवाला सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

यह भी पढ़ें- Mandsaur: वर्दी की आड़ में नशे का धंधा, 30 किलो डोडाचूरा के साथ नीमच का आरक्षक गिरफ्तार; SP ने किया निलंबित
 
पुलिस ने चार संदिग्धों को लिया हिरासत में
रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-संबंधों से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद घटना में शामिल अन्य लोगों को भी चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed