सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Ratlam News: Assistant Commandant's health deteriorated after taking depression pills

Ratlam News: डिप्रेशन की अधिक गोलियां खाने 24वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट की तबीयत बिगड़ी, इंदौर रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Aug 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के जावरा में एसएएफ की 24वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट रामबाबू पाठक ने डिप्रेशन की दवाइयों की अधिक मात्रा में सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। घटना से पहले एक सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें विभागीय प्रताड़ना का जिक्र है।

Ratlam News: Assistant Commandant's health deteriorated after taking depression pills
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के जावरा में स्थित एसएएफ की 24वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेड रामबाबू पाठक ने डिप्रेशन के इलाज की एक साथ अधिक गोलियां खा लीं। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। उनकी पुत्री ने सीनियर अधिकारियों पर अपने पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक उनके अधिक गोलियां खाने का कारण सामने नहीं आया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार पाठक ने शुक्रवार सुबह अधिक गोलियां खा ली थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन और बटालियन के कर्मचारी उन्हें जावरा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें रतलाम मेडिकल कालेज रेफर किया गया। एसपी अमित कुमार और अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।  तबीयत में सुधार नहीं होने पर पर दोपहर में पाठक को रतलाम मेडिकल कालेज से इंदौर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारी कर रहे थे परेशान
मामले में एक सुसाइड नोट भी सामने आया है, जो घटना के पहले रामबाबू पाठक द्वारा लिखा बताया जा रहा है। नोट में लिखा है कि मैं आज 1 जुलाई 2025 को विभाग की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। सुसाइड नोट में चार आईपीएस अधिकारियों ले नाम भी लिखे गए हैं, जिनमें से दो पर ज्यादा प्रताड़ित करने का उल्लेख किया गया है। पाठक की पुत्री मुस्कान का आरोप है कि उनके पिता को अधिकरियों ने परेशान किया। जिससे वे डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं। इलाज के लिए जो दवाई चल रही तो वो एक साथ खा ली थी, जिससे तबीयत बिगड़ी। उधर, डिप्टी कामडेंट मनोहर बरिया ने मीडियाकर्मियों से चर्चा में बताया कि पाठक ने ज्यादा गोलियां क्यों खाई तथा किससे परेशान थे, इसकी जानकारी नहीं है। अभी उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed