सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Ratlam News: Major accident during Kanwar Yatra, electric wire fell; Four devotees injured, two serious

Ratlam News: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बिजली का तार गिरा; चार श्रद्धालु घायल, दो गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 28 Jul 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Ratlam News: ग्रामीण शुभम जैन ने बताया कि बिजली कंपनी से कई बार शिकायत की जा चुकी है, कुछ स्थानों पर सुधार भी हुआ है, लेकिन कई जगह अब भी तार केवलों के सहारे टंगे हुए हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं।

Ratlam News: Major accident during Kanwar Yatra, electric wire fell; Four devotees injured, two serious
अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले के बड़ावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्जला में सावन के सोमवार को निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे, यात्रा के दौरान झंडा लगा हाथ से चलने वाले बैंड वाहन पर ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा, जिससे चार कांवड़ यात्री करंट की चपेट में आ गए और घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

 
कांवड़ यात्रा में उमड़ा था जनसैलाब, अचानक गिरी बिजली लाइन
हर साल की तरह इस बार भी अर्जला गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन सोमवार पर मनुनिया महादेव मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले थे। यात्रा में कई श्रद्धालु पैदल चल रहे थे और साथ में झंडा लगा हुआ एक बैंड वाहन भी था। जब यात्रा गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंची, तभी ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन का एक तार अचानक टूटकर वाहन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Chhindwara News: उफनती नदी में बहने लगी बैलगाड़ी, किसान ने कूदकर बचाई बैलों की जान; खुद भी बाल-बाल बचा
 
करंट लगने से मची अफरातफरी, दो युवकों की हालत गंभीर
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। करंट की चपेट में आए चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर देखी गई। ग्रामीणों की मदद से 20 वर्षीय यशवंत सिंह पिता लाल सिंह और 15 वर्षीय कृष्णपाल सिंह पिता धर्मेंद्र सिंह को तुरंत जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अन्य दो घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
 
ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, कहा- कई बार दी है शिकायत
गांव के शुभम जैन ने बताया कि अर्जला में हर वर्ष यह यात्रा बड़े उत्साह के साथ निकाली जाती है, लेकिन गांव में बिजली के तारों की हालत जर्जर और लटकती हुई है। उन्होंने बताया कि बिजली कंपनी से कई बार शिकायत की जा चुकी है, कुछ स्थानों पर सुधार भी हुआ है, लेकिन कई जगह अब भी तार केवलों के सहारे टंगे हुए हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। शुभम ने प्रशासन से मांग की कि अब और इंतजार नहीं किया जाना चाहिए, बड़ा हादसा होते-होते बच गया है, लेकिन कब तक किस्मत साथ देगी?

यह भी पढ़ें- भोपाल लव-ड्रग्स जिहाद: ड्रग्स तस्कर यासीन ‘मछली’ पर एक और मामला दर्ज, कॉलेज छात्र के अपहरण और लूट का आरोप
 
प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा जैसी धार्मिक परंपराओं में सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बिजली विभाग की लापरवाही से जान का जोखिम बना हुआ है और प्रशासन इन हालातों पर आंखें मूंदे बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed