सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman created a ruckus over marriage with a minor, police arrested her and sent her to jail

Ratlam News: दो शादी कर चुकी महिला नाबालिग से करना चाहती थी निकाह, घर के बाहर किया हंगामा, मुसीबत में फंसी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ अवैध कार्य के लिए मजबूर करने, घर में जबरन घुसने, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला दो शादी कर चुकी है। अब वह जिससे निकाह करना चाह रही है वो लड़का 14 साल का है।

Woman created a ruckus over marriage with a minor, police arrested her and sent her to jail
थाना दीनदयाल नगर
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले के हाट रोड पुलिस चौकी क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां दो शादी कर चुकी 35 वर्षीय महिला एक नाबालिग लड़के से निकाह की जिद पर अड़ गई। सोमवार रात महिला नाबालिग के घर पहुंच गई और वहां धरना देते हुए हंगामा करने लगी। जब परिजनों ने समझाने की कोशिश की तो वह भड़क गई और कहने लगी कि मैं बिना निकाह यहां से नहीं जाऊंगी।

Trending Videos


लगभग एक घंटे तक चले इस हंगामे से परेशान होकर नाबालिग के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाकर घर भेजा। इसके बाद नाबालिग के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ अवैध कार्य के लिए मजबूर करने, घर में जबरन घुसने, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मंगलवार को महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
हाट रोड चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एफआईआर में बताया कि उनका 17 वर्ष 11 महीने का बेटा कक्षा 10वीं का छात्र है। कुछ समय से क्षेत्र में किराए पर रहने वाली एक महिला बार-बार उसके बेटे को अपने घर बुला रही थी। जब उन्होंने महिला से इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि मैं अकेली रहती हूं, इसलिए काम के लिए बुलाती हूं। बाद में उनके बेटे ने बताया कि महिला उसे डरा-धमकाकर घर बुलाती थी और निकाह करने का दबाव बनाती थी। जब बेटे ने मना किया तो महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सोमवार रात करीब 10:30 बजे महिला अचानक उनके घर पहुंच गई और अंदर घुसकर निकाह की जिद करने लगी। कहने लगी, अब तो मैं तुम्हारे बेटे से ही निकाह करूंगी, नहीं तो यहां से नहीं जाऊंगी। परिजनों ने बहुत समझाया लेकिन जब वह नहीं मानी, तो मोहल्ले में भीड़ इकट्ठा हो गई। आखिरकार परिजन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने महिला को समझाकर थाने ले गई।

आरोपी महिला गिरफ्तार
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और एफआईआर दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, महिला के खिलाफ बाल संरक्षण कानून (पॉक्सो) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed