सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ravindra-puri-maharaj-warning-fake-saints-action-simhastha-ujjain

Simhastha Mahakumbh 2028: क्या है 'ऑपरेशन कालनेमी'? उज्जैन में महंत रवींद्र पुरी ने क्यों उठाया ये मुद्दा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ से पहले फर्जी संतों और भगवाधारी कालनेमी के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की चेतावनी दी है। सिंहस्थ की तैयारियों के बीच क्यों ये मुद्दा उठा है। इस क्या कह रहे हैं रवींद्र पुरी? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

ravindra-puri-maharaj-warning-fake-saints-action-simhastha-ujjain
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज इन दिनों सिंहस्थ के कार्यों के निरीक्षण के लिए उज्जैन प्रवास पर हैं। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि उज्जैन में कालनेमी (भेष बदलकर धोखा देने वाले) सक्रिय हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तराखंड में अभियान चलाकर सैकड़ों फर्जी संतों को जेल भेजा गया था, उसी तरह की सख्त कार्रवाई अब उज्जैन में भी की जाएगी।

Trending Videos

महाराज ने कहा कि कुछ लोग विशेष धर्म से होने के बावजूद साधु का चोला ओढ़कर सनातन धर्म को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत पर दाग लगता है तो पूरा समाज बदनाम होता है, इसलिए ‘कालदेवी ऑपरेशन’ चलाया जाएगा। इसमें जो संत नहीं हैं, उन्हें पकड़ा जाएगा और जेल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिंहस्थ कुंभ को बांग्लादेशियों से बचाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'साधु के वेश में गृहस्थी चलाना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं'
रवींद्र पुरी महाराज ने केवल बाहरी तत्वों ही नहीं, बल्कि उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जो सनातन परंपरा के नाम पर पत्नी और बच्चों के साथ गृहस्थ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि साधु के वेश में गृहस्थी चलाना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। संतों की परंपरा समाजसेवा और धर्म के निर्वाह के लिए है। अखाड़ा परिषद ऐसे फर्जी और मर्यादाहीन संतों को चिन्हित कर रही है और इस बार के कुंभ में उन्हें परिषद की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।


ये भी पढ़ें- Simhastha Mahakumbh 2028: किन्नर अखाड़ा की उज्जैन में बड़ी बैठक, आधिपत्य को लेकर तकरार; चर्चा में आया ये बयान

'संतों के पास आधार कार्ड और अखाड़े का पहचान पत्र जरूरी'
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि यह अभियान सिंहस्थ कुंभ से पहले शुरू किया जाएगा। इसके तहत देशभर से आने वाले साधु-संतों की पहचान और सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में आने वाले संतों के पास आधार कार्ड और संबंधित अखाड़े का पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा। बिना पहचान वाले भगवाधारी लोगों की जांच की जाएगी।

ऐसे साधु सावधान हो जाएं-रवींद्र पुरी
रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि बीवी-बच्चों के साथ रह रहे साधु भी सावधान हो जाएं। संतों का कार्य परमार्थ, यज्ञ-अनुष्ठान करना और विद्यालय चलाकर गरीब बच्चों को शिक्षित करना है, न कि बीवी-बच्चों का पालन-पोषण करना। इसलिए जो साधु-संत गृहस्थ जीवन जी रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed