{"_id":"6a9812b307a0532c27053573","slug":"rewa-sidhi-road-bus-bulker-collision-many-injured-badwar-stand-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के रीवा में बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; 10 से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के रीवा में बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; 10 से ज्यादा लोग घायल
Wed, 02 Sep 2026 05:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:42 PM IST
सार
रीवा-सीधी मार्ग के बदबार स्टैंड के पास पवन एक्सप्रेस बस और बल्कर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए। अधिकारियों के मुताबिक तीन लोगों के मौत हुई है। पुलिस और राहत दल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा पहुंचाया।
विज्ञापन
रीवा में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा बदबार स्टैंड के पास हुआ है। सीधी की ओर से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की ओर से आ रहे बल्कर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोगों ेके मौत हुई है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत गुढ़ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से संजय गांधी अस्पताल रीवा भर्ती कराया गया। रीवा हुजूर एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि बस में 43 लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोगों की अभी तक मौत हुई है। सात गंभीर घायल हैं और पांच लोगों को सामान्य चोट आई है।
ये भी पढ़ें- उज्जैन में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर साइकिल चला रहे मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
बचाव और राहत कार्य
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हादसे के बाद की स्थिति
इस भीषण दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया चल रही है।