रीवा-सीधी हाईवे पर मौत का तांडव: धधकते बल्कर में जिंदा जला चालक; आम के पेड़ से टकराया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीवा-सीधी मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सीमेंट से भरे बल्कर में आग लगने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुढ़ थाना क्षेत्र के पकरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बल्कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गया।
जानकारी के मुताबिक, वाहन क्रमांक MP 19 HA 6094 बरिगवां से सीमेंट लोड कर सतना की ओर जा रहा था। रात करीब 2 बजे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बल्कर पेड़ से टकराकर पलट गया। टक्कर के तुरंत बाद वाहन में भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
पढे़ं: जनजाति विभाग में 16 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, रिक्त पदों का ब्यौरा तलब,कई बार हो चुके हैं प्रदर्शन
घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 और गुढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक सुरेश साकेत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने और राहत कार्य का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक चालक की जलकर मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान ब्रिजेश गौतम (36) निवासी ग्राम सतौहरी धनहा, जिला सीधी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X