सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP News Senior Cardiologist Caught with Alleged Girlfriend in Rewa Viral Video

MP News: प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़े गए रीवा के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, फिर पत्नी ने कर दिया ये कांड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

रीवा में एक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को पत्नी ने प्रेमिका के साथ कार में पकड़ा। बीच सड़क पत्नी ने दोनों की पिटाई कर दी, जिससे करीब एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

MP News Senior Cardiologist Caught with Alleged Girlfriend in Rewa Viral Video
रीवा में पति को प्रेमिका के साथ घूमता देख पत्नी भड़क गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रीवा से अलग तरह का मामला सामने आया है। एक शादीशुदा डॉक्टर की प्रेम कहानी में उस वक्त खलल पड़ गया, जब प्रेमिका के साथ घूमते वक्त डॉक्टर की पत्नी ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया।  जानकारी के मुताबिक शहर के एक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की कार का पीछा कर रही उनकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने बीच सड़क में न सिर्फ कार रुकवाई बल्कि उनकी प्रेमिका को बाल पकड़कर कार से बाहर खींच लिया और बीच सड़क में ही हृदय रोग विशेषज्ञ की प्रेमिका की धुनाई शुरू कर दी। जब डॉक्टर ने पत्नी को रोकने का प्रयास किया तो वे भी पत्नी के गुस्से का शिकार हो गए।
Trending Videos


एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रॉमा
बीच सड़क में लगभग एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रॉमे का राहगीरों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का प्रेम प्रसंग लंबे अरसे से एक युवती के साथ चल रहा था, जिसकी भनक उनकी पत्नी डॉक्टर को लग चुकी थी। भनक लगते ही पत्नी अपने पति डॉक्टर पर निगाह रखने के साथ-साथ उनका पीछा करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमबीए छात्रा मर्डर केस- शक और चाहत के साथ नशे की आदत ले गई सलाखों के पीछे

फिलहाल कहीं शिकायत नहीं
इसी दौरान पत्नी ने अपने पति हृदय रोग विशेषज्ञ को उनकी कार में ही प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह पूरा वाक्या बुधवार रात का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ है। हालांकि इस संबंध में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और उनकी पत्नी डॉक्टर का कोई भी बयान सामने नहीं आया है और ना ही किसी ने कहीं भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed