{"_id":"699c2d77d46a4aa91409b725","slug":"14-year-old-boy-accused-of-raping-six-year-old-cousin-rewa-news-c-1-1-noi1337-3982822-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: 14 साल के किशोर पर 6 वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप, हरकत से पहले देखी फोन पर आपत्तिजनक सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 14 साल के किशोर पर 6 वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप, हरकत से पहले देखी फोन पर आपत्तिजनक सामग्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 04:35 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक अत्यंत संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। जिले के तेउथर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर पर अपनी छह वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले किशोर द्वारा मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक सामग्री देखे जाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
परिजनों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब बच्ची घर के आसपास खेल रही थी। आरोप है कि किशोर ने उसे टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद बच्ची की स्थिति संदिग्ध लगने पर परिवार को शक हुआ। पूछताछ और परिस्थितियों के आधार पर मामला उजागर होते ही परिवार स्तब्ध रह गया। परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका मेडिकल परीक्षण और आवश्यक इलाज कराया गया। चिकित्सकीय सूत्रों के अनुसार बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना से आहत परिवार ने रविवार को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच भी की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक तस्वीर सामने आ सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।