{"_id":"699b11ab141336c57a02756a","slug":"drunk-driver-creates-ruckus-in-rewa-attacks-car-with-stick-and-vandalises-it-rewa-news-c-1-1-noi1337-3980488-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rewa News: रीवा में शराब के नशे में कार चालक का हंगामा, लाठी से हमला कर की तोड़फोड़; इस बात से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: रीवा में शराब के नशे में कार चालक का हंगामा, लाठी से हमला कर की तोड़फोड़; इस बात से था नाराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 08:12 PM IST
Link Copied
रीवा शहर के सिरमौर चौराहा फ्लाईओवर पर दो कारों की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। घटना अमहिया थाना क्षेत्र की है, जहां एक कार चालक ने कथित रूप से शराब के नशे में दूसरी कार पर लाठी से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अभिषेक सिंह ने बताया कि वह नए बस स्टैंड की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान बगल से निकली एक अर्टिगा कार उनकी गाड़ी से हल्की टकरा गई। आरोप है कि अर्टिगा चालक नशे की हालत में था। मामूली टच होने के बाद वह गाड़ी से लाठी निकालकर अभिषेक सिंह की कार पर हमला करने लगा। हमले में कार का कांच टूट गया। साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
ये भी पढ़ें-
घटना की सूचना मिलते ही अमहिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई। आरोपी चालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि नशे की पुष्टि की जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।