{"_id":"699bdcdb43b912aba10ea5fb","slug":"fire-brigade-in-chhindwara-ri-gets-angry-accused-of-assaulting-personnel-submits-memorandum-to-police-station-late-in-the-evening-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-3982552-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: छिंदवाड़ा में फुस्स हुई फायर ब्रिगेड, आरआई को आया गुस्सा; कर्मी से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में फुस्स हुई फायर ब्रिगेड, आरआई को आया गुस्सा; कर्मी से मारपीट का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 05:20 PM IST
Link Copied
छिंदवाड़ा शहर में भाजपा और कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान एक और विवाद ने तूल पकड़ लिया। आग बुझाने पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड कथित तौर पर मौके पर चालू नहीं हो पाई। इससे नाराज राजस्व विभाग के आरआई आशीष तिवारी ने फायरमैन से मारपीट कर दी, ऐसा आरोप निगम कर्मचारियों ने लगाया है। घटना के बाद कर्मचारी लामबंद हो गए और देर शाम थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान पुतले में आग लगाई गई थी। आग तेजी से भड़कने लगी तो मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को तत्काल पानी छोड़ने के निर्देश दिए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तकनीकी कारणों से वाहन तुरंत स्टार्ट नहीं हो सका। इसी दौरान आरआई तिवारी नाराज हो गए। बताया जा रहा है कि वे फायर ब्रिगेड वाहन पर चढ़ गए और कर्मियों से तीखी बहस करने लगे। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर उन्होंने एक फायरमैन को थप्पड़ मार दिया। गुस्से में उन्होंने अपना हेलमेट भी उतारकर नीचे फेंक दिया। यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
कर्मचारियों ने जताया विरोध
घटना से आक्रोशित नगर निगम के फायर ब्रिगेड और अन्य कर्मचारियों ने इसे अपमानजनक व्यवहार बताया। शाम को बड़ी संख्या में कर्मचारी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। उनका कहना है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पहले से गरम था माहौल
गौरतलब है कि दिनभर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी, बैरिकेडिंग तोड़ने और पुलिस से धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। राजनीतिक तनाव के बीच यह फायर ब्रिगेड प्रकरण सामने आया, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी और तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।