{"_id":"699ac6206d522e037d0487f6","slug":"video-rayabral-ma-rasata-ka-vavatha-ma-khana-sagharashha-sata-ghayal-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, सात घायल
रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे देवी रामलीला मैदान मोहल्ले में रविवार को रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
मोहल्ले में रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला कई बार तहसील और पुलिस तक पहुंचा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। विवाद में एक पक्ष से अजमेर, मंजू सोनी और कमला गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरे पक्ष से सौरभ, प्रदीप और संतोष को चोटें आईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां अजमेर और प्रदीप की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में ईंट-पत्थर लेकर दौड़ाया।
प्रदीप इलाज के बाद बाहर एंबुलेंस का इंतजार कर रहा था। तभी अजमेर की हालत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगीं। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रदीप और संतोष को ईंट-पत्थर लेकर दौड़ा लिया।
अस्पताल में मौजूद सिपाही साजन ने तुरंत हस्तक्षेप किया। दोनों युवकों को भागने को कहा। उनके हाथों से ईंट-पत्थर छीनकर दूर फेंका। दोनों युवक जान बचाकर करीब 500 मीटर दूर चमनगंज मोहल्ले में एक घर में घुस गए। भीड़ वहां भी पहुंच गई। पीछे-पीछे सिपाही साजन भी दौड़ते हुए पहुंचे। घरवालों से निवेदन कर दोनों को अंदर सुरक्षित कराया। इस दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
अजमेर को रेफर करने के बाद करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने तत्परता दिखाई। अपने वाहन से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।