{"_id":"699ac5a906cfeb463f0fffcb","slug":"video-pokhri-students-leave-for-himalayan-study-and-adventure-camp-under-pm-shri-scheme-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pokhri: पीएम श्री योजना के तहत छात्र हिमालय अध्ययन व एडवेंचर कैंप के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pokhri: पीएम श्री योजना के तहत छात्र हिमालय अध्ययन व एडवेंचर कैंप के लिए रवाना
पीएम श्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा चांदनीखाल के कक्षा 11 के 10 छात्रों का दल आज रविवार को पांच दिवसीय हिमालय अध्ययन एवं एडवेंचर एंड नेचर स्टडी कैंप के लिए जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र नीति-माणा के लिए रवाना हुआ। 26 फरवरी तक चलने वाले इस कैंप में छात्र हिमालयी भू-आकृतियों, पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे।
दल का नेतृत्व पीएम श्री प्रभारी एवं भूगोल प्रवक्ता डीपी कुमेड़ी कर रहे हैं। विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार एवं पीटीए अध्यक्ष मानमेन्द्र बर्तवाल ने छात्रों को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस दौरान अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहे।प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यवहारिक एवं अनुभवात्मक सीख प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कक्षा शिक्षण के साथ जब छात्र प्राकृतिक परिवेश में जाकर अध्ययन करते हैं तो उनकी समझ और दृष्टिकोण व्यापक होता है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होते हैं। टीम प्रभारी डीपी कुमेड़ी ने बताया कि कैंप के दौरान छात्र सीमांत हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक संरचना, जलवायु, वनस्पति एवं जीव-जंतुओं के बारे में अध्ययन करेंगे। इसके अलावा उन्हें कैंपिंग, ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक परिस्थितियों में रहकर सीखना छात्रों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।