फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two youths from the same family died on the spot, while a third is battling for his life.

Rewa News: एक ही परिवार के दो युवकों की मौके पर मौत, तीसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा

Sun, 28 Jun 2026 09:44 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 09:44 PM IST
सार

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के छोटू कोल और दिलीप कोल की मौके पर मौत हो गई, जबकि पंकज कोल गंभीर घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two youths from the same family died on the spot, while a third is battling for his life.
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। अगड़ाल स्थित चोरहटा हवाई पट्टी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए तीनों युवक एक ही परिवार के सदस्य थे। परिजन संजय कोल ने बताया कि दुर्घटना में छोटू कोल और दिलीप कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज कोल गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक देर रात बाइक से किसी काम से निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जामसांवली से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; एक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पंकज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के दो युवकों की एक साथ मौत से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed