{"_id":"69ff6c8140e00905bb05f354","slug":"3year-old-girl-dies-in-suspicious-death-father-buries-body-without-informing-police-police-exhume-body-sagar-news-c-1-1-noi1338-4262373-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: बच्ची की संदिग्ध मौत, पिता ने खेत में दफनाया शव; कब्र से निकालकर कराया गया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: बच्ची की संदिग्ध मौत, पिता ने खेत में दफनाया शव; कब्र से निकालकर कराया गया पोस्टमार्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार
सागर जिले के झीकनी गांव में तीन साल की बच्ची की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। पिता प्रदीप प्रजापति रातभर बच्ची का शव गोद में लेकर गांव और ससुराल में घूमता रहा, फिर बिना पुलिस को सूचना दिए खेत की मेड़ पर दफना दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सागर जिले के झीकनी गांव में तीन साल की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में बच्ची के पिता की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मालथौन भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
रातभर शव को गोद में लेकर घूमता रहा पिता
मिली जानकारी के अनुसार झीकनी गांव के पास खेत में रहने वाला प्रदीप प्रजापति शुक्रवार रात अपनी मृत बच्ची के शव को गोद में लेकर गांव और ससुराल के बीच घूमता रहा। वह रातभर परिजनों और परिचितों को बच्ची की मौत की जानकारी देता रहा। इसके बाद शनिवार सुबह उसने बिना पुलिस को सूचना दिए घर के पास खेत की मेड़ पर बच्ची को दफना दिया।
सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद बांदरी पुलिस सक्रिय हुई। शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पिता की निशानदेही पर मिट्टी खोदकर बच्ची के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पढ़ें- Ujjain News: महाकाल की नगरी में अग्नि तप, 44 डिग्री की तपिश में भी नहीं डिगी बाबा भरत दास की आस्था
पारिवारिक परिस्थितियों ने बढ़ाया शक
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रदीप की पत्नी करीब ढाई साल पहले अपने दो बच्चों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके अलावा प्रदीप के एक आठ महीने के बच्चे की पहले भी मौत हो चुकी है। ऐसे में लगातार बच्चों की मौत और बिना सूचना दिए शव दफनाने की घटना ने पुलिस का शक और गहरा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पिता से पूछताछ जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X