सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   9 lakhs duped in the name of Vietnam tour, fraudster arrested from Uttarakhand

ऑनलाइन ट्रैवल फ्रॉड: वियतनाम टूर के नाम पर सागर के व्यापारी से 9 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
9 lakhs duped in the name of Vietnam tour, fraudster arrested from Uttarakhand
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सागर के एक कपड़ा व्यापारी को वियतनाम घूमने का झांसा देकर 9 लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने उसे उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Trending Videos

वियतनाम ट्रिप की प्लानिंग पड़ी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुभाषनगर वार्ड निवासी 32 वर्षीय अजय माखीजा, जो पेशे से कपड़ा व्यापारी हैं, ने सितंबर 2025 में दोस्तों के साथ वियतनाम यात्रा की योजना बनाई थी। इंटरनेट पर टूर पैकेज खोजते समय उन्हें ‘लवफार माउंट’ नामक कंपनी की आईडी मिली। कंपनी के दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को प्रतिनिधि बताते हुए राकेश विष्ट के रूप में परिचय दिया और सस्ते व आकर्षक पैकेज का लालच देकर भरोसे में ले लिया।

किस्तों में वसूले 9 लाख रुपये, फिर हुआ गायब

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने टूर बुकिंग और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 9,06,800 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। रकम पूरी मिलने के बाद आरोपी ने न तो कोई सेवा दी और न ही संपर्क में रहा। इसके बाद पीड़ित ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें: 800 करोड़ निवेश का एलान, CM यादव बोले- अब यहां बसेंगे बड़े उद्योग

उत्तराखंड से हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में गठित टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी जांच के आधार पर टीम उत्तराखंड के रानीखेत (जिला अल्मोड़ा) पहुंची और आरोपी राकेश विष्ट (35) को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने कबूला अपराध, भेजा गया जेल
पूछताछ में आरोपी ने फर्जी आईडी के माध्यम से ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन टूर पैकेज या अन्य आकर्षक ऑफर बुक करने से पहले उनकी सत्यता की जांच अवश्य करें और बिना पुष्टि के किसी भी अनजान खाते में पैसा ट्रांसफर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed