सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A fraudulent gold loan slip used to defraud a man of ₹18 lakh, leaving the bank searching for him

Sagar News: फर्जी गोल्ड लोन स्लिप से 18.50 लाख की ठगी, आरोपी फरार; सागर में बैंकिंग सिस्टम पर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

सागर में एक युवक ने फर्जी गोल्ड लोन स्लिप, नकली हस्ताक्षर और सील के जरिए एक फाइनेंस कंपनी से 18.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जांच में दस्तावेज फर्जी निकले, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

A fraudulent gold loan slip used to defraud a man of ₹18 lakh, leaving the bank searching for him
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अगर कोई व्यक्ति बैंक की फर्जी स्लिप तैयार कर, उस पर मैनेजर के नकली हस्ताक्षर और बैंक की फर्जी सील लगाकर दूसरी बैंक को झांसा दे और लाखों रुपये लेकर फरार हो जाए, तो यह किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है। लेकिन सागर में ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने बैंकिंग व्यवस्था की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending Videos

मामला सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र का है, जहां दमोह जिले के एक युवक ने गोल्ड लोन ट्रांसफर के नाम पर 18 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली और फरार हो गया। घटना सामने आने के बाद दोनों संबंधित बैंकों में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फरियादी सतीष कुमार यादव ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दमोह जिले के ग्राम समन्ना, पोस्ट आमखेड़ा निवासी घनश्याम रैकवार ने 23 मार्च को बैंक से संपर्क कर गोल्ड लोन ट्रांसफर कराने की बात कही।

आरोपी ने खुद को एक बैंक का ग्राहक बताते हुए कहा कि उसका लोन ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की गोपालगंज शाखा में चल रहा है। उसने दावा किया कि वहां ब्याज दर अधिक है, इसलिए वह अपना लोन मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड में ट्रांसफर कराना चाहता है। उसने 18 लाख रुपये का लोन और करीब 50 हजार रुपये ब्याज बकाया होने की जानकारी दी।

साजिश के तहत आरोपी ने पहले से ही एक फर्जी गोल्ड लोन स्लिप तैयार कर रखी थी। इस स्लिप पर बैंक मैनेजर के नकली हस्ताक्षर और बैंक की फर्जी सील लगाई गई थी, जिससे दस्तावेज बिल्कुल असली प्रतीत हो रहे थे। आरोपी ने ये दस्तावेज मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा में प्रस्तुत किए।

24 मार्च को घनश्याम रैकवार शाखा पहुंचा और लोन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कराई। बैंक अधिकारियों ने दस्तावेजों को सही मानते हुए प्रक्रिया आगे बढ़ाई और 18 लाख 50 हजार रुपये की राशि आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दी।

पढ़ें: अरबी फसल बचाने की मांग: खंडवा में पानी को लेकर किसानों का हंगामा, नहर बंद होने से फसलें सूखने के कगार पर

राशि ट्रांसफर होते ही आरोपी ने नया बहाना बनाया। उसने कहा कि वह पहले ईएसएएफ बैंक से अपना खाता बंद कराएगा और फिर गोल्ड लेकर आएगा, जिसके आधार पर नया लोन प्रोसेस पूरा किया जाएगा। यह कहकर वह वहां से चला गया और फिर वापस नहीं लौटा।

कुछ दिन बाद जब आरोपी गोल्ड लेकर नहीं पहुंचा, तो बैंक अधिकारियों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक से संपर्क कर दस्तावेजों की पुष्टि की। जांच में सामने आया कि जिस स्लिप के आधार पर लोन ट्रांसफर किया गया, वह पूरी तरह फर्जी है और संबंधित नाम से उस बैंक में कोई लोन खाता ही नहीं है।यह जानकारी मिलते ही मणप्पुरम फाइनेंस के अधिकारियों के होश उड़ गए। आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला और वह फरार हो चुका था।

घटना के बाद बैंक प्रबंधन ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी घनश्याम रैकवार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह मामला बैंकिंग प्रणाली में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते दस्तावेजों की गहन जांच की जाती, तो इस तरह की ठगी को रोका जा सकता था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी दस्तावेज कैसे तैयार किए गए और क्या इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed