सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Class 12 student was attacked with a cutter and received 75 stitches on her face and back

Sagar Crime News: मकरोनिया में 12वीं की छात्रा पर कटर से जानलेवा हमला, चेहरे व पीठ पर आए 75 टांके; हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक 17 वर्षीय छात्रा पर परीक्षा केंद्र से लौटते समय सिरफिरे युवक ने कटर से ताबड़तोड़ हमला किया। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है और अस्पताल में जीवन-मरण की जंग लड़ रही है।

Class 12 student was attacked with a cutter and received 75 stitches on her face and back
पुलिस थाना मकरोनिया।
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र में शनिवार को रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पेपर देकर लौट रही 12वीं कक्षा की एक 17 वर्षीय छात्रा पर एक सिरफिरे युवक ने कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने छात्रा के चेहरे, पीठ और कंधे पर इतने वार किए कि वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। छात्रा की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos


परीक्षा केंद्र से निकलते ही घात लगाकर बैठा था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकली थी। तभी पहले से घात लगाकर बैठा आरोपी नीलेश (निवासी बंडा) बाइक से वहां पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने पहले छात्रा से बात करने की कोशिश की, लेकिन बहस बढ़ने पर उसने अपने पास रखे कटर से छात्रा पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 टांके और शरीर पर गहरे जख्म
हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छात्रा के शरीर पर कुल 75 टांके आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसकी पीठ पर 40 टांके चेहरे पर25 टांके तथा कंधे पर 10 टांके आए हैं
अत्यधिक खून बह जाने के कारण छात्रा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

सोशल मीडिया पर दी थी वारदात की चेतावनी!
आरोपी नीलेश की मानसिकता का अंदाजा उसके सोशल मीडिया स्टेटस से लगाया जा सकता है। वारदात से पहले उसने स्टेटस लगाया था— नाम बदनाम होने की चिंता छोड़ दी हमने, जब गुनाह होगा तो मशहूर भी होंगे... पुलिस इस डिजिटल साक्ष्य को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

ये भी पढ़ें- Live Indore Rang Panchami 2026 live: टोरी कॉर्नर से गेर की हुई शुरुआत, टैंकर से डाल रहे रंगीन पानी; देखें तस्वीरें

परिजनों का गंभीर आरोप: 'पुलिस सुनती तो नहीं होती ये नौबत'
पीड़ित परिवार ने मकरोनिया पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी नीलेश लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। इसकी लिखित शिकायत पहले ही थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की इसी लापरवाही के कारण आरोपी के हौसले बुलंद हुए।

पुलिस की कार्रवाई और तलाश
एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि आरोपी बालिग है और एक खेत पर काम करता है। वारदात के बाद वह घर गया, बाइक खड़ी की और फरार हो गया। पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed